एक्सप्लोरर

बिहार में मेगा वैक्सीनेशन शुरू, नीतीश कुमार ने अपने हाथों से लिखा- PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Mega Vaccination Bihar: बिहार में 30 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज देने का लक्ष्य रखा गया है. सुबह 11 बजे तक करीब पांच लाख वैक्सीन लगाई जा चुकी थी.

पटनाः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन पर बिहार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने ‘मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव’ (Mega Vaccination Drive) की शुरुआत की एवं 70 पीएसए प्लांट का लोकार्पण किया. आज बिहार में 30 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज देने का लक्ष्य रखा गया है. सुबह 11 बजे तक करीब पांच लाख वैक्सीन लगाई जा चुकी थी. पीएम मोदी (PM Modi) को सीएम नीतीश ने बड़े स्क्रीन पर जन्मदिन की बधाई दी. हाथ से लिखकर उन्होंने शुभकामना भी दी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में टीकाकरण के साथ-साथ कोविड टेस्ट प्रक्रिया भी जारी है. रोजाना दो लाख कोरोना टेस्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. तारीफ करने की जरूरत नहीं है, एक वक्त आएगा जब बिहार के स्वास्थ्य विभाग की अपने आप चर्चा होगी. हम लोग प्रचार नहीं करते हैं, हम लोग काम करने में विश्वास करते हैं. कोई गांव बचने नहीं देंगे. छह करोड़ से अधिक टीका लगाएंगे.

कोविड जांच के लिए खुद आगे आएं

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जबरदस्त काम हुआ है. 24 नवंबर 2005 से कितने अस्पताल बने, हेल्थ स्टाफ की बहाली हुई. दवाई का प्रबंध किया गया. उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए हमें सतर्क रहना है, कोविड जांच के लिए लोग खुद आगे आएं.

इस दौरान उन्होंने बिहार में कोरोना के मरीजों पर भी चर्चा की. कहा कि बिहार में कोरोना के मरीजों की एक्टिव संख्या 54 तक पहुंच गई थी. बिहार की आबादी 12 करोड़ से अधिक हो चुकी है. अब तो एक्टिव मरीजों की संख्या 80 के नीचे रह रही है. हमलोग लगे हैं कि हर दिन दो लाख से अधिक जांच की जाए.

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले ऑक्सीजन की दिक्कत थी, अब कई जगहों पर प्लांट लगाए गए हैं. अभी 70 पीएसए प्लांट का लोकार्पण किया गया है. दो तैयार हैं. कई जगहों पर तो काम भी पूरा हो गया है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जो 30 लाख का लक्ष्य रखा गया है इसे भी पूरा किया जाएगा. उनके जन्मदिन पर मैं बधाई देता हूं.

यह भी पढ़ें- 

PM Modi Birthday: पटना में PM मोदी का सैंड आर्ट बना आकर्षण का केंद्र, चाय बनाकर पिला रहीं महिलाएं

Bihar Politics: राहुल गांधी के आरोपों पर शाहनवाज हुसैन का पलटवार, कांग्रेस खुद करती धर्म की राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget