एक्सप्लोरर

MCD Election Results 2022: जेडीयू की करारी हार पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- अभी तो शुरुआत है, आगे दिखाएंगे जलवा

JDU Statement on MCD Election: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राजधानी पटना में प्रेसवार्ता कर दिल्ली नगर निगम चुनाव में जेडीयू की हार पर अपनी बात रखी. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब भी दिए.

पटना: दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD) चुनाव 2022 में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू( JDU) को करारी हार मिली है. इस हार के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, इस पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ( Minister Shravan Kumar) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी तो हम वहां शुरुआत कर रहे हैं. वहां के लोगों को समझा जा रहा है. दिल्ली के लोगों की नब्ज को टटोला जा रहा है. अभी तो शुरुआत हुई है, आगे जलवा भी दिखाएंगे.

जेडीयू की जीत तय- मंत्री श्रवण कुमार

मंत्री श्रवण कुमार ने कुढ़नी उपचुनाव के सवाल पर कहा कि कुढ़नी में हम लोग जीत रहे हैं. मतों का अंतर गुरुवार को स्पष्ट हो जाएगा. भारी मतों से जेडीयू प्रत्याशी जीत रहे हैं. वहां के लोगों ने जेडीयू और महागठबंधन के पक्ष में अपना जनादेश दिया है. कुढ़नी में लोगों का प्यार जेडीयू को बहुत मिला है. इसके आधार पर इस उपचुनाव में भारी मतों से जेडीयू की जीत की संभावना है.

दिल्ली ने नीतीश को ठुकराया
बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में एक बार फिर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को करारी हार मिली है. आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में बीजेपी का 15 साल से चला आ रहा राज खत्म कर दिया है. इस परिणाम में सबसे बड़ी बात है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली ने ठुकरा दिया है. जेडीयू कहीं टक्कर में नहीं रही.

गुरुवार को आएगा कुढ़नी उपचुनाव का परिणाम

वहीं, गुरुवार को कुढ़नी उपचुनाव का परिणाम आने वाला है. इससे पहले सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपनी- अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.  कुढ़नी विधानसभा सीट से कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता, महागठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा और वीआईपी से नीलाभ कुमार के बीच मुख्य टक्कर है. अब एक दिन बाद ये पता चल जाएगा कि वहां से जीत किसे मिली है.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Result 2022: दिल्ली को नहीं भा रहे CM नीतीश कुमार, MCD चुनाव में फिर JDU की करारी हार

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget