एक्सप्लोरर

Delhi MCD Result 2022: दिल्ली को नहीं भा रहे CM नीतीश कुमार, MCD चुनाव में फिर JDU की करारी हार

Delhi MCD Result: तीन बजे तक के आंकड़ों में आप को 132 सीटों पर जीत मिल चुकी है और दो सीटों पर आगे चल रही है. जेडीयू कहीं टक्कर में नहीं रही.

पटना/नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD) चुनाव 2022 में एक बार फिर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को करारी हार मिली है. बुधवार को चुनाव के नतीजे सुबह से आने लगे. आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में बीजेपी का 15 साल से चला आ रहा राज खत्म कर दिया है. आप बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है. तीन बजे तक के आंकड़ों में आप को 132 सीटों पर जीत मिल चुकी है और दो सीटों पर आगे चल रही है. सबसे बड़ी बात है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को दिल्ली ने ठुकरा दिया है. जेडीयू कहीं टक्कर में नहीं रही.

एमसीडी की 250 वार्डों में से 23 सीटों पर जेडीयू ने अपने उम्मीदवार उतारे थे. फोकस वहीं वार्ड रहे जहां बिहार के लोगों की संख्या ठीक ठाक है. इसके बावजूद कहीं मुकाबला नहीं रहा. नीतीश कुमार की नजर देश की राजनीति पर टिकी है लेकिन जेडीयू की इस करारी हार से नीतीश कुमार को एक बार फिर झटका लगा है. जेडीयू के कई नेता एमसीडी चुनाव के प्रचार में लगे थे लेकिन सफलता नहीं मिली. बता दें कि इसके पहले भी कई बार जेडीयू एमसीडी का चुनाव लड़ चुकी है.

कुछ दिनों पहले दिल्ली में ही नीतीश कुमार के मंत्री और जेडीयू नेता संजय झा ने कहा था कि एमसीडी चुनाव में उनकी पार्टी जोरशोर से लड़ेगी. उन्होंने दिल्ली के बदरपुर में यह बात कही थी. आम आदमी पार्टी (AAP) की सुषमा मिश्रा के जेडीयू में शामिल होने को लेकर आयोजित मिलन समारोह में वह पहुंचे थे.

जीत के लिए 126 सीटों की जरूरत

आपको बता दें कि एमसीडी चुनाव 2022 में बीजेपी के खाते में तीन बजे तक 104 सीटें गई हैं. जबकि कांग्रेस केवल नौ सीटों पर जीत हासिल कर पाई है और एक सीट पर आगे है. तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 पर जीत दर्ज करना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें- 67th BPSC PT Results: बीपीएससी के खिलाफ सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, भारी हंगामे के बीच पुलिस ने पैदल मार्च रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
Embed widget