एक्सप्लोरर

UP-MP में अकेले उपचुनाव लड़ेगी BSP और बिहार में लोक समता पार्टी से है गठबंधन: मायावती

उत्तर प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे. आठ में से सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया है.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में खाली हुईं विधानसभा और लोकसभा की सीटों पर उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में खाली आठ में से सात सीटों पर बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेगी. वहीं बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उतरने की बीएसपी प्रमुख मायावती ने तैयारी की है.

बिहार चुनाव को लेकर मायावती ने कहा कि जनता को सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सुखद परिवर्तन की जरूरत है. इसके मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी ने उपेंद्र की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ गठबंधन किया है. बीएसपी मुखिया ने कहा कि बिहार की जनता का आशीर्वाद इस गठबंधन को मिलता है तो उपेंद्र कुशवाहा ही बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे.

"5 साल ये कुंभकर्ण की नींद सोते रहे" बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मायावती ने केंद्र और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. मायावती ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद केंद्र और बिहार सरकार ने योजनाओं की घोषणाएं शुरू कर दी हैं. पांच साल ये कुंभकर्ण की नींद सोते रहे, लेकिन जैसे ही चुनाव नजदीक आया तो घोषणाओं की झड़ी इन्होंने लगा दी.

बता दें, उत्तर प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बैठक के बाद आठ में से सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया है. रामपुर की स्वार सीट पर उपचुनाव फिलहाल नहीं होगा.

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला की तरफ से 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर संबंधित जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. कोरोना महामारी की वजह से कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए उपचुनाव कराए जाएंगे. इसके साथ ही सभी जिलों में किसी भी प्रकार के ट्रांसफर, पोस्टिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव: सीटों की खींचतान नाजुक मोड़ पर, 'नाराज' कांग्रेस को आरजेडी ने जिद छोड़ने की नसीहत दी

Bihar Election: रात के अंधेरे में शुरू हुई सियासत, RLSP के खेमे में मच सकती है भगदड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget