एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने लिया बक्सर जिलाध्यक्ष पर एक्शन तो अब आई मनोज कुमार की प्रतिक्रिया, किया बड़ा खुलासा

Bihar Politics: बक्सर से जिलाध्यक्ष रहे मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि कार्यक्रम में भीड़ थी. उनके पास वीडियो है. 15 हजार लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी. कोई कमी नहीं थी.

Bihar Politics: कांग्रेस पार्टी ने बक्सर के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय (Manoj Kumar Pandey) को निलंबित कर दिया है. बीते रविवार (20 अप्रैल) को बक्सर में मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की सभा थी. इस कार्यक्रम में लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ नहीं दिखी. ऐसे में मनोज कुमार पांडेय पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा. सोमवार (21 अप्रैल) को खबर आई कि पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है. अब इस पर मनोज कुमार पांडेय की प्रतिक्रिया आई है.

'पेड़ की तरफ चले गए थे लोग… भीड़ थी, वीडियो है'

मनोज कुमार पांडेय ने कहा, "भीड़ काफी थी. हमारे पास वीडियो भी है. खरगे जी प्रसन्न भी थे. एयरपोर्ट से हम लोगों ने उनको रिसीव भी किया था. भाषण भी 50 मिनट का हुआ. जिस भीड़ की बात हो रही है तो पीछे में पंखा नहीं था. फील्ड में दाईं तरफ और बाईं तरफ पेड़ थे. पीछे के लोग पेड़ की तरफ चले गए, तो पीछे में जो कुर्सियां थीं वह खाली हो गईं." 

15 हजार लोगों के खाने-पीने की हुई थी व्यवस्था

कार्यक्रम के दिन को लेकर मनोज पांडेय ने आगे कहा, "तपिश वाली गर्मी थी. पारा 42 डिग्री तक था. लोगों को पेड़ दिखा तो चले गए. व्यवस्था में कोई कमी नहीं थी. 15 हजार लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी." पार्टी की ओर से निलंबन की कार्रवाई पर उन्होंने कहा, "पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है. पार्टी का जो लेटर हम लोगों को मिला है तो हम लोग देखेंगे. लोग खुश नहीं थे ऐसी बात नहीं है. हम लोग यहां से 2015 में जीते, 2020 में जीते."

भीड़ को लेकर विपक्ष उठा रहा था सवाल

बता दें कि रविवार को बक्सर में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा में भीड़ नहीं जुट पाई थी तो सत्ताधारी पार्टी ने तंज कसा था. वीडियो शेयर किए गए. दिखाया गया कि कुर्सियां खाली हैं. अब एक तरफ जहां पार्टी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय को निलंबित किया है तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने कुछ और ही दावा किया है. 

यह भी पढ़ें- 'बिहार में मोदी-नीतीश का महाजंगलराज', तेजस्वी यादव ने कहा- विधि-व्यवस्था का जनाजा निकल चुका

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget