एक्सप्लोरर

'बिहार में मोदी-नीतीश का महाजंगलराज', तेजस्वी यादव ने कहा- विधि-व्यवस्था का जनाजा निकल चुका

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट में बिहार में हुई हाल की घटनाओं का जिक्र किया है और सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया है. पहले भी तेजस्वी क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार को घेरते रहे हैं.

Tejashwi Yadav News: बिहार में आपराधिक घटनाओं की लिस्ट जारी करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुबह-सुबह पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर हमला बोला है. मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) की सुबह उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कई घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि कितनी हत्याओं की जानकारी दें? यहां हर मिनट में आपराधिक वारदात हो रही है. बिहार में विधि-व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है. पुलिस शराबबंदी के नाम पर उगाही में लीन है.

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है, "बिहार में मोदी-नीतीश का महाजंगलराज". उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में बिहार में हुई हाल की घटनाओं का जिक्र किया है और सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया है. इसके पहले भी तेजस्वी यादव लगातार क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार को घेरते रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर उन्होंने बिहार में जंगलराज की याद दिलाने वालों को घेरा है.

तेजस्वी यादव ने इन घटनाओं का किया जिक्र

  • बेगूसराय में दो युवकों की हत्या
  • सुपौल में एक व्यक्ति की हत्या
  • नालंदा में सुखदेव ठाकुर की गोली मार हत्या
  • मुंगेर में 16 वर्षीय युवक को गोली मारी
  • पटना में जेडीयू नेत्री सोनी निषाद को गोली मारी
  • नालंदा में दो महिलाओं की हत्या
  • पटना में बस ड्राइवर की गोली मार हत्या

बीते सोमवार (21 अप्रैल, 2025) को भी तेजस्वी यादव ने बिहार में हुई आपराधिक घटनाओं की लिस्ट जारी की थी. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में सीतामढ़ी, सासाराम, बेगूसराय और भोजपुर में हुई हत्या की घटनाओं का जिक्र किया था. सरकार पर हमला करते हुए कहा था, "अपनी नाकामी छिपाने, अपराध रोकने में विफल होने एवं समाज में वैमनस्य बढ़ाने हेतु जदयू और निकम्मी एनडीए सरकार के दोनों नाकारा उपमुख्यमंत्री अब अपराधियों की जाति खोजने में व्यस्त." 

यह भी पढ़ें- Patna Bus Driver Murder: राजधानी पटना में बस चालक को गोलियों से भूना, दूसरा शख्स घायल, मचा हड़कंप

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget