एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: 'बिहार के लाल' ने किया कमाल! पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 100वें एपिसोड में किया पश्चिम चंपारण का जिक्र

Mann Ki Baat 100th Episode: पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में बेतिया के प्रमोद का जिक्र किया. इससे न केवल प्रमोद के घर में खुशी का माहौल है बल्कि पूरे जिले में उत्साह है.

बेतिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के रविवार को 100वें एपिसोड का प्रसारण किया गया. जिसमें पीएम मोदी ने बिहार ही नहीं देश के अलग-अलग राज्यों और जिले के उन सभी लोगों का जिक्र किया. जिन्होंने अपने सक्रिय योगदान से समाज के लोगों को कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित किया है. इसी क्रम में उन्होंने पश्चिम चंपारण का भी जिक्र किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से 'मन की बात' में बिहार के बेतिया के मझौलिया निवासी प्रमोद बैठा का जिक्र किया. जिसके बाद से प्रमोद के घर के साथ-साथ पूरे जिले में उत्साह का माहौल है. बता दें कि प्रमोद बैठा ने कोरोना काल में अपने घर में ही एलईडी बल्ब की फैक्ट्री लगाई थी और इस तरह वह एलईडी बल्ब बनाने लगा और स्थानीय बाजार में सप्लाई करने लगा.


Mann Ki Baat: 'बिहार के लाल' ने किया कमाल! पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 100वें एपिसोड में किया पश्चिम चंपारण का जिक्र

पीएम मोदी ने 28 फरवरी 2021 के 'मन की बात' कार्यक्रम में भी प्रमोद का जिक्र किया था

आत्मनिर्भरता की मिसाल बने प्रमोद ने अपने एलईडी फैक्ट्री में गांव के बेरोजगार युवकों को रोजगार भी दिया है. अब प्रमोद अपनी फैक्ट्री में बने हजारों एलईडी बल्ब को बेचते हैं. जिसके बाद प्रमोद की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने 28 फरवरी 2021 के 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रमोद का जिक्र किया था. वहीं आज फिर से 'मन की बात' के 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने प्रमोद बैठा का जिक्र किया जिसके बाद से प्रमोद की खूब चर्चा हो रही है.

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 100वें एपिसोड में कहा है कि पचासों साल पहले मैंने अपना घर इसलिए नहीं छोड़ा था कि एक दिन अपने ही देश के लोगों से संपर्क ही मुश्किल हो जाएगा.जो देशवासी मेरा सब कुछ हैं, मैं उनसे ही कट करके जी नहीं सकता था. 'मन की बात' ने मुझे इस चुनौती का समाधान दिया. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए 'मन की बात' केवल एक कार्यक्रम नहीं है. मेरे लिए यह एक आस्था है, पूजा, व्रत है. पीएम मोदी ने कहा कि जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं. मेरे लिए 'मन की बात' ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह है. 'मन की बात' मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन गया है.

इसे भी पढ़ें: Watch: यूपी में 'का बा'...बिहार के चाचा-भतीजा के बाद अब 'मफलर वाला' दिल्ली के सीएम पर नेहा का तंज- 'बंगला चमकेला चकाचक...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget