एक्सप्लोरर

RRB NTPC Students Protest: खान सर पर FIR से मांझी नाराज! कहा- अब सरकार रोजगार के विषय में करे बात, नहीं तो...

मांझी ने कहा, " संविधान में हिंसा और तोडफोड़ का अधिकार किसी को नहीं. वैसे अब वक्त आ गया है जब सरकार रोजगार के विषय में बात करे, नहीं तो हालात इससे भी भयानक उत्पन्न हो सकतें हैं."

पटना: बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में बीते दिनों एनटीपीसी अभ्यर्थियों ने परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जमकर प्रदर्शन किया. छात्रों के आंदोलन ने प्रशासनिक महकमे से लेकर सत्ता के गलियारों तक हड़कंप मचा दिया. छात्रों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन की जो तस्वीरें सामने आईं वो चौंकाने वालीं हैं. हालांकि, इस पूरे मामले में प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई की शुरुआत कर दी है.

पटना के पत्रकार नगर थाने में बुधवार को खान सर समेत कई कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों और 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि, खान सर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ना शुरू कर दिया है. विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी प्रशासनिक फैसले पर सवाल उठाना शरू कर दिया है.

देशभक्ति के रंग में रंगे गए भोलेनाथ! पूर्णिया में महादेव का अनोखा शृंगार, तस्वीरें देखकर हो जाएंगे खुश

मांझी ने कही ये बात

इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा, " संविधान में हिंसा और तोडफोड़ का अधिकार किसी को नहीं. वैसे अब वक्त आ गया है जब सरकार रोजगार के विषय में बात करे, नहीं तो हालात इससे भी भयानक उत्पन्न हो सकतें हैं. आरआरबी-एनटीपीसी उपद्रव के नाम पर खान सर सहित शिक्षकों पर किए गए मुकदमें इस अघोषित युवा आंदोलन को और भी ज्यादा भड़का सकता है."

 

वहीं, पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान (Danish Rizwan) ने कहा, " आरआरबी-एनटीपीसी आंदोलन मामले में शिक्षकों पर केस करना दुर्भाग्यपूर्ण है.आपने छात्रों के भविष्य के साथ खेला, तो छात्र आज सड़क पर उतरे. अगर आप अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाते तो ये नौबत ही नहीं आती. इसलिए कह रहा हूं शिक्षक और छात्र पर जुल्म बंद करिये. गिरफ्तारी ही करनी है तो पहले मुझे गिरफ्तार करिए. " 

इस आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

छात्रों को भड़काने के आरोप में खान सर के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज किया गया. पटना के पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने हिरासत में लिए गए छात्रों के बयान के आधार पर खान सर समेत एसके झा सर, नवीन सर, अमरनाथ सर, गगन प्रताप सर, गोपाल वर्मा सर पर हिंसा भड़काने और साजिश करने के आरोप के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस की मानें तो प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए किशन कुमार, रोहित कुमार, राजन कुमार और विक्रम कुमार ने इस बात को कबूल किया है कि खान सर समेत अन्य ने छात्रों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया था.

इसी बयान के आधार पर पटना के विभिन्न कोचिंग संचालकों और अज्ञात तीन-चार सौ लोगों को षड्यंत्र के तहत नाजायज मजमा बनाकर सड़क मार्ग को बाधित करने, दण्डाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपमानित करने, तोड़फोड़ करने और यातायात व लोकमार्ग को बाधित करने आदि के आरोप में भारतीय दंड विधान की धारा- 147/ 148/ 149/ 151/ 152/ 186/ 187/ 188/ 323/ 332/ 353/ 504/ 506/ 120 (B) के अंतर्गत आरोपित किया गया है.

यह भी पढ़ें -

RRB NTPC Students Protest: छात्रों को NSUI का मिल रहा सपोर्ट! रेलवे ने पत्र में लगाया आरोप तो भड़के कार्यकर्ता, कही ये बात

Republic Day Pictures: गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखा CM Nitish के समाज सुधार अभियान का इफेक्ट, यहां देखें खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget