एक्सप्लोरर

Manish Kashyap News: 24 घंटे की रिमांड समाप्त, माफी मांगने में ही मनीष ने बिता दिया वक्त, जानें अब क्या होगा

Manish Kashyap Remands Over: बुधवार की सुबह ईओयू ने मनीष कश्यप को रिमांड पर लिया था. अब फिर रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में ईओयू की ओर से अपील की गई है.

पटना: तमिलनाडु (Tamil Nadu) में बिहारियों के साथ कथित हिंसा के मामले में बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (YouTuber Manish Kashyap) पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने तीन केस दर्ज किए हैं. इसके साथ ही गुरुवार की सुबह उसकी रिमांड अवधि पूरी हो गई. ईओयू ने बुधवार की सुबह मनीष कश्यप को रिमांड पर लिया था. कोर्ट की ओर से 24 घंटे तक की अवधि दी गई थी. अब सवाल है कि पूछताछ में मनीष कश्यप ने ईओयू को क्या कुछ बताया है?

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह रिमांड की अवधि समाप्त हो गई लेकिन ईओयू को अभी भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं. ईओयू के सूत्रों के अनुसार मनीष कश्यप ने अभी भी बहुत कुछ नहीं बताया है. कई सवालों के जवाब बाकी हैं. पूछताछ के दौरान ज्यादा समय उसने माफी मांगने में ही बिता दिया. कई चीजों को स्वीकार भी नहीं कर रहा है. डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उससे ईओयू की टीम ने पूछताछ की है.

ईओयू को मिले लेनदेन के साक्ष्य

बताया जा रहा कि मनीष कश्यप के यूट्यूब चैनल से जुड़े कई खातों की टीम ने जांच की है. जांच के बाद करीब पांच से छह कोचिंग संस्थानों को ईओयू ने नोटिस भेजा है. उनसे भी पूछताछ की जाएगी. इनके और यूट्यूबर मनीष कश्यप के बीच पैसों के लेनदेन के साक्ष्य आर्थिक अपराध इकाई को मिले हैं.

सूत्रों के अनुसार जब ईओयू ने मनीष कश्यप से पूछा कि वह वारंट जारी होने के बाद कहां रहा और कैसे बेतिया आया. इस पर मनीष कश्यप ने बताया कि इस बीच वह गुरुग्राम और दिल्ली में रहा था. उसे लगा था कि मामला शांत हो जाएगा कुछ दिनों में लेकिन घर पर जब कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई तो उसने थाने में सरेंडर कर दिया.

ईओयू की टीम आगे क्या करेगी?

बताया जा रहा है कि अब आगे फिर से मनीष कश्यप को रिमांड पर लिया जाएगा ताकि बाकी सवालों का जवाब वह टीम को दे. ईओयू की ओर से पहले ही एक सप्ताह की रिमांड मांगी गई थी लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक दिन का वक्त दिया था. अब आगे फिर ईओयू की टीम रिमांड पर लेगी तो शायद और कुछ जानकारी आए.

मनीष कश्यप का एक और दोस्त गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर आरोपित मनीष कश्यप के एक और दोस्त नागेश को पुलिस ने बुधवार (22 मार्च) को गिरफ्तार किया है. नागेश को पटना से ही पकड़ा गया है. नागेश और मनीष के बीच लंबे समय से दोस्ती है. मनीष कश्यप के जेल जाने के बाद नागेश ही उसके समर्थन मे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहा था. नागेश से भी टीम पूछताछ करेगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Band 23 March: मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'बिहार बंद', दूसरे गुट ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget