एक्सप्लोरर

Makar Sankranti: पटना में मकर संक्रांति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, गंगा नदी में नाव चलाने पर रोक

Makar Sankranti 2025: पटना में मकर संक्रांति पर सरकारी कार्यों में लगे नावों को छोड़कर नदियों में किसी भी नाव के परिचालन पर रोक रहेगी. इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Happy Makar Sankranti 2025: बिहार के पटना में मकर संक्रांति को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं. पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मापदंडों के अनुसार सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं. 29 घाटों पर 50 दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. इस दौरान स्पेशल टीम सघन पेट्रोलिंग करेगी. वॉच टॉवरों से भीड़ पर निगरानी रखी जाएगी. जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति पर 14 और 15 जनवरी को गंगा के परिचालन पर रोक भी लगाई है.

नदी-घाटों पर SDRF टीमें रहेंगी तैनात
प्रशासन ने अलग-अलग अनुमंडलों में स्थित नदी घाटों को 7 सेक्टर में बांटकर वहां एसडीआरएफ टीम को तैनात किया है. प्रत्येक टीम में गोताखोरों व जवानों को 2-2 मोटर बोट के साथ आवश्यक संसाधन दिए गए हैं.  एसडीआरएफ की 1 टीम को भी रिजर्व रखा गया है. सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकारी में  नदियों और तालाबों पर लाइफ जैकेट के साथ नाविकों एवं गोताखोरों को तैनात रखने का निर्देश दिया गया है.

असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
पटना डीएम और पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मकर संक्रांति पर गंगा नदी के अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है. घाटों पर श्रद्धालु अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्नान करने आते हैं. जिन घाटों पर भीड़ ज्यादा होने की संभावना है, वहां पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी. असामाजिक तत्वों और अशांति फैलाने वालों लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

नावों के परिचालन पर रहेगी रोक 
जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर काफी संख्या में लोग गंगा नदी में नाव पर आवागमन करते हैं, जिससे स्नान करने वालों को असुविधा होती है. इस दौरान अप्रशिक्षित नाविक भी नावों का परिचालन करने की कोशिश करते हैं. इस नावों में सुरक्षा के उपकरण भी नहीं होते. ऐसे में इन नावों की सवारी करना खतरे से खाली नहीं, जिसको देखते हुए मकर संक्रांति पर नावों के परिचालन पर रोक रहेगी.

उन्होंने कहा कि नावों पर रोक लगाये जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम के द्वारा नदी में सघन गश्ती की जाएगी. नदी गश्ती टीम सुनिश्चित करेगी कि नदी में कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करने पाए. साथ ही नदी में कोई भी नाव अनधिकृत रूप से न चले. गश्ती दल में गोताखोर भी तैनात रहेंगे जो स्नान करने वालों की सुरक्षा और डूबने जैसी दुर्घटनाओं की स्थिति में बचाव का काम करेंगे.

अनुमंडल पदाधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को भी गश्त कर स्थिति पर नजर रखने का निदेश दिए गए हैं. किसी भी संदिग्ध जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2219810/ 2219234 पर सूचना दे सकते हैं. इसके अलावा आपातकाल की स्थिति में 0612-2210118 एवं आपात नंबर 112 पर सूचना दे सकते हैं.

यह भी पढ़े: Bihar Politics: बिहार RJD को मिलने वाला है नया प्रदेश अध्यक्ष, खरमास बाद लालू यादव लेंगे बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget