एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार RJD को मिलने वाला है नया प्रदेश अध्यक्ष, खरमास बाद लालू यादव लेंगे बड़े फैसले

Lalu Yadav: आरजेडी के एक नेता ने बताया कि पार्टी अब नए नेतृत्व पर विचार कर रही है. प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी अपने वोट बैंक माय समीकरण को ध्यान में रखेगी.

Bihar RJD State President: राष्ट्रीय जनता दल के बिहार नेतृत्व को बदलने की सुगबुगाहट तेज है. चर्चा है कि इस साल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी किसी नए नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी. आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18 जनवरी को बुलाई है. इसमें आरजेडी के सांगठनिक चुनाव को लेकर फैसले लिए जाएंगे.

जगदानंद सिंह छोड़ सकते हैं पद 

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पद छोड़ सकते हैं. उनकी जगह किसी अन्य नेता को बिहार में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है. दरअसल, जगदानंद सिंह पहले से ही स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद से मुक्ति चाह रहे हैं. इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में राजद में प्रदेश नेतृत्व बदलने की सुगबुगाहट तेज है.

आरजेडी के एक नेता का भी मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष सिंह का स्वास्थ्य उनका साथ नहीं दे रहा है. ऐसे में पार्टी अब नए नेतृत्व पर विचार कर रही है. कहा यह भी जा रहा है कि राजद नेतृत्व बिहार इकाई की कमान किसी ऐसे व्यक्ति को सौंपना चाह रहा है, जो उसके परंपरागत सामाजिक समीकरण को एकजुट रखते हुए अपेक्षित जाति, वर्ग को भी जोड़ सके. वैसे, बिहार इकाई के अध्यक्ष की खोज इतनी आसान भी नहीं है.

इस पद के लिए ऐसे व्यक्ति का ही चुनाव होगा जो न केवल लालू यादव का प्रिय हो बल्कि उसका समर्थन तेजस्वी यादव भी करें. यही नहीं, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी अपने उत्तराधिकारी के चयन में महत्वपूर्ण राय रखेंगे. कहा तो जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसको लेकर मंथन भी शुरू कर दिया है.

नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज

आरजेडी के एक नेता ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि आरजेडी जहां प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपने वोट बैंक माय (मुस्लिम, यादव) समीकरण को ध्यान में रखेगी, वहीं तेजस्वी यादव के ए टू जेड फॉर्मूले को भी नजर रहेगी. बहरहाल, आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज है और माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल जाएगा.

ये भी पढ़ेंः मकर संक्रांति से पहले ही पकने लगी खिचड़ी! रविशंकर प्रसाद से राज्यपाल की हुई मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'
दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget