एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: कब मनाएं मकर संक्रांति? 14 और 15 जनवरी की तारीख में है कन्फ्यूजन तो यहां करें दूर

Bihar Makar Sankranti Exact Date: बिहार के लोगों में भी 14 और 15 जनवरी को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. कोई 14 तो कोई 15 कह रहा है. जानिए पंडित का क्या कहना है.

Khichdi 14 January or 15 January 2023: धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा मकर संक्रांति पर्व ऐसे तो हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन पंचांगों की मानें तो इस बार मकर संक्रांति 2023 (Makar Sankranti) की तिथि में बदलाव हो रहा है. बिहार के लोगों में भी 14 और 15 जनवरी को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. इसको लेकर हमने पटना के राम जानकी मंदिर के महंत रामसुंदर शरण से बात की. आइए जानते हैं कौन सा दिन सही है.

रामसुंदर शरण बताते हैं कि मकर संक्रांति मुख्य रूप से सूर्य देव की पूजा का पर्व है. इस दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश कर जाते हैं. इस दिन भगवान सूर्य की पूजा, स्नान-दान का विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार इस बार 14 जनवरी की देर रात 2:53 पर मकर राशि प्रवेश कर रहा है. मकर राशि में ही मकर संक्रांति मनाई जाती है. मकर राशि के प्रवेश के बाद 15 जनवरी सुबह में सूर्य उत्तरायण हो रहा है.

15 जनवरी को ही खरमास खत्म हो जाएगा. प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी की दिन में मकर राशि प्रवेश करती थी और उसी दिन सूर्य उत्तरायण होता था. रामसुंदर शरण ने बताया कि बगैर मकर राशि के प्रवेश किए हुए मकर संक्रांति मनाने, गंगा स्नान, दान, पूजा करने का का कोई महत्व नहीं है.

15 के बाद से शुरू होंगे शुभ कार्य

मकर संक्रांति के बाद लोग शुभ कार्य शुरू कर देते हैं. मकर संक्रांति के एक महीना पहले तक खरमास लगा रहता है जिसमें सभी शुभ कार्य बंद हो जाते हैं. कहा जाता है कि सूर्य उत्तरायण में सभी देवता जागते हैं और छह महीने के बाद आसाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष में सूर्य दक्षिणायन हो जाते हैं इसलिए मकर संक्रांति का दिन पूजा पाठ करने वालों के लिए विशेष दिन माना जाता है.

गंगा या किसी भी नदी में स्नान, कंबल, मिष्ठान, तिल, गुड़ दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को सौर माघ का भी आरंभ हो रहा है जो उस दिन से पूरे माघ महीने में गंगा स्नान के साथ सूर्य एवं विष्णु की पूजा करते हैं उन्हें विशेष  करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें- Bihar Government Jobs: बिहार सरकार खत्म करने जा रही इन शिक्षकों की नौकरी, जानें किन शर्तों पर बचेगी, पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget