एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Election Commission Icon: चुनाव आयोग ने मैथिली ठाकुर को बनाया बिहार का 'स्टेट आइकॉन', मिली ये जिम्मेदारी

Maithili Thakur State Icon of Bihar: मैथिली ठाकुर मधुबनी जिले की रहने वाली हैं. अपने दो भाइयों के साथ लोक, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, हारमोनियम और तबला में उनके दादा और पिता ने प्रशिक्षण दिया है.

पटना: चुनाव आयोग (Election Commission) ने सोमवार को लोक गायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को बिहार का 'स्टेट आइकॉन' नियुक्त किया. भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत में प्रशिक्षित मैथिली ठाकुर को हाल ही में 2021 के लिए बिहार के लोक संगीत में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुना गया था.

मतदाताओं में जागरूकता पैदा करेंगी मैथिली ठाकुर

चुनाव आयोग द्वारा बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि लोक गायिका मैथिली ठाकुर को बिहार के 'स्टेट आइकॉन' के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को उसने मंजूरी दे दी है. बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गायिका मैथिली ठाकुर चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मतदाताओं में जागरूकता पैदा करेंगी.

'हम चुनाव आयोग और बिहार सरकार के आभारी हैं'

गायिका के पिता रमेश ठाकुर ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "हम चुनाव आयोग और बिहार सरकार के आभारी हैं. साथ ही यह पहचान उन्हें (मैथिली ठाकुर को) बिहार के लोक संगीत को महाद्वीपों में फैलाने और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए और अधिक प्रोत्साहन देगी."

बिहार के मधुबनी जिले में जन्मीं मैथिली ठाकुर अपने दो भाइयों के साथ लोक, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, हारमोनियम और तबला में अपने दादा और पिता द्वारा प्रशिक्षित की गई हैं. उन्होंने मैथिली, भोजपुरी और हिंदी में बिहार के पारंपरिक लोकगीतों का गायन किया है. 

बता दें कि मैथिली ठाकुर इंडियन ऑइडल, सारेगामा सहित कई रिएलिटी शो में भाग ले चुकी हैं. यूट्यूब पर उनका चैनल है. उनके दोनों भाइयों का भी चैनल है. गाने-बजाने की तीनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें- Patna News: जहाज घाट के पास दीघा थाना के सब इंस्पेक्टर की पिटाई, वारंटी को गिरफ्तार करने गए थे, नाम पूछते ही...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में BJP की जीत पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जनादेश...'
पश्चिम बंगाल में BJP की जीत पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जनादेश...'
'सच पूछिए तो…', बंगाल चुनाव के रुझानों पर JDU नेता ललन सिंह का बड़ा बयान, निशाने पर ममता बनर्जी
'सच पूछिए तो…', बंगाल चुनाव के रुझानों पर JDU नेता ललन सिंह का बड़ा बयान, निशाने पर ममता बनर्जी
बंगाल में BJP की आंधी में उड़ी TMC, जीतन राम मांझी ने किसे दिया क्रेडिट? 2 नेताओं का लिया नाम
बंगाल में BJP की आंधी में उड़ी TMC, जीतन राम मांझी ने किसे दिया क्रेडिट? 2 नेताओं का लिया नाम
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय! शपथ ग्रहण में पहुंच सकते हैं PM मोदी
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय! शपथ ग्रहण में पहुंच सकते हैं PM मोदी

वीडियोज

West Bengal Result: बंगाल में बंज गया मोदी का डंका, चली गईं दीदी | TMC BJP | Suvendu | Mamata
West Bengal Result: बीजेपी की आंधी में ममता गायब! | TMC BJP | Suvendu | Mamata Banerjee
West Bengal Result: PM Modi का BJP दफ्तर से भव्य विजय संबोधन!, 'आज का दिन ऐतिहासिक है' | TMC Vs BJP
West Bengal Election: Mamta Banerjee क्यों हारी ? TMC समर्थक ने बताई हार की सबसे बड़ी वजह!
West Bengal Result: TMC नेता का TV पर ड्रामा, बीच डिबेट भागे Sanjay Sarkaar? | TMC Vs BJP | Suvendu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Keralam Election Results 2026: केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
बॉक्स ऑफिस की तरह EVM के भी किंग बने थलापति विजय, दिखा 50 साल पुराना नजारा, पहले ही तोड़ चुके MGR का ये रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस की तरह EVM के भी किंग बने थलापति विजय, दोहरा पाएंगे MGR का इतिहास?
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
6,6,6,6,6... वापस आते ही रोहित शर्मा ने ठोकी सबसे तेज हाफ-सेंचुरी, LSG के खिलाफ रचा इतिहास
6,6,6,6,6... वापस आते ही रोहित शर्मा ने ठोकी सबसे तेज हाफ-सेंचुरी, LSG के खिलाफ रचा इतिहास
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
बंगाल में बदलती हवा! ‘झालमुड़ी vs मछली भात’ पर सियासी जश्न का संग्राम, सोशल मीडिया पर छिड़ी मजेदार बहस
बंगाल में बदलती हवा! ‘झालमुड़ी vs मछली भात’ पर सियासी जश्न का संग्राम, सोशल मीडिया पर छिड़ी मजेदार बहस
Embed widget