एक्सप्लोरर

बिहार: कोरोना मरीजों को जल्द मुफ्त में ऑक्सीजन मुहैया कराएगी महावीर मंदिर प्रबंधन

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अभी सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण शुरुआत में खाली सिलेंडर लाने पर ऑक्सीजन दिया जाएगा. इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा. यह सुविधा केवल कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए है.

पटना: देश भर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से कोरोना मरीजों की मौत हो रही है. ऑक्सीजन के लिए कोरोना मरीज के परिजन भटक रहे हैं. बिहार में भी ऐसे ही परिस्थिति है. ऐसे में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमितों की परेशानी को देखते हुए महावीर मंदिर प्रबंधन ने कोरोना के गंभीर मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन मुहैया कराने का फैसला लिया है. 

इस संबंध में आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अति महत्वपूर्ण मानवीय दायित्व के तहत मंदिर की ओर से कोरोना के गंभीर मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए भी पहल की गई है. इसके लिए महावीर वात्सल्य अस्पताल परिसर में दो नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे. एक में लिक्विड से ऑक्सीजन तैयार होगा और दूसरे में हवा से. लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिए कोलकाता की कंपनी लिंडे इंडिया लिमिटेड को ऑर्डर किया गया है.

कोरोना मरीजों को मुफ्त में मिलेगा ऑक्सीजन 

वहीं, हवा से ऑक्सीजन तैयार करने के लिए औरंगाबाद, महाराष्ट्र की एजेंसी एयरोक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को ऑर्डर किया गया है. प्लांट की आपूर्ति होने के बाद दोनों प्लांट के चालू होते ही कोरोना मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन मिलेगा. 

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अभी सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण शुरुआत में खाली सिलेंडर लाने पर ऑक्सीजन दिया जाएगा. इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा. यह सुविधा केवल कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए है. अस्पताल में सिलेंडर की आपूर्ति होने पर जरूरतमंद कोरोना मरीजों को सिलेंडर के साथ ऑक्सीजन मिलेगा. उन्होंने बताया कि सबकुछ प्लांट की आपूर्ति में लगने वाले समय पर निर्भर करेगा.

कोविड डेडिकेटेड अस्पताल की होगी शुरुआत

साथ ही मंदिर न्यास द्वारा संचालित बेगूसराय स्थित महावीर अग्रसेन सेवा सदन को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए डाक्टरों की तैनाती कर दी गई है. जल्द ही अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा. दिनेश टेबरीवाल को इसका समन्वयक बनाया गया है.

बता दें कि पहले यहां सामान्य रोगियों के लिए अस्पताल खोला जाना था. महावीर मंदिर न्यास द्वारा संचालित पटना के महावीर कैंसर संस्थान, महावीर हृदय अस्पताल, महावीर वात्सल्य अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के कारण उन्हें कोविड अस्पताल में परिवर्तित करना संभव नहीं हो पाया है. 

यह भी पढ़ें -

एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से गई पिता की जान, सदमे में बेटे ने भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बिहार: कोविड केयर सेंटर से भागा कैदी, तीसरी मंजिल से उतरने के लिए बेडशीट फाड़ कर बनाई थी रस्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget