एक्सप्लोरर

एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से गई पिता की जान, सदमे में बेटे ने भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

रामु की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा देख पीएचसी के सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौके से फरार हो गए. इधर, हंगामें की सूचना पाकर बहादुरपुर थाना प्रभारी रानी कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली गांव की है, जहां शुक्रवार को 60 साल के मदन मोहन झा की एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई.  इधर, पिता की मौत से दुखी 20 साल के बेटे रामु झा ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पिता-बेटे की एक साथ मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया. घटना से नाराज लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया. हालांकि, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कर दिया. 

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी अनुसार मदन मोहन झा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी. कोरोना टेस्ट कराया गया थे, लेकिन रिपोर्ट पेंडिंग थी. इसी क्रम में शुक्रवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. ऐसे में बेटे ने पीएचसी में फोन कर जानकारी दी. दिन के करीब 12 बजे एंबुलेंस देकुली गांव पहुंचा. लेकिन एंबुलेंस चालक ने कोरोना होने की आशंका जताते हुए मदन मोहन झा को एम्बुलेंस में नहीं लिया और अस्पताल चला गया. 

डॉक्टरों ने लगाई ऑक्सीजन की खाली सिलिंडर 

इधर, थोड़ी ही देर बाद मदन मोहन झा की मौत हो गई. पिता की मौत देख रामु झा सदमे में चला गया और बाइक पर सवार होकर निकल गया और घर के पास ही फांसी लगा ली. थोड़ी देर बार लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, तो उसे फंदे में लटका पाया. ऐसे में लोगों ने उसे फंदे से उतार कर बहादुरपुर पीएचसी में इलाज के लिए पहुंचाया. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे खाली ऑक्सीजन सिलिंडर लगा दी, जिस वजह से उसकी भी मौत हो गई.

रामु की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा देख पीएचसी के सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौके से फरार हो गए. इधर, हंगामें की सूचना पाकर बहादुरपुर थाना प्रभारी रानी कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया. पुलिस बड़ी मशक्कत से शवों का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें -

कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच CM नीतीश कुमार ने किया इमोशनल ट्वीट, जनता से की ये अपील

कोरोना काल में CM नीतीश का बड़ा फैसला, डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के खाली पदों को जल्द भरने का दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, 'अब खेल में...'
हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, 'अब खेल में...'
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget