एक्सप्लोरर

Patna Bus Driver Murder: राजधानी पटना में बस चालक को गोलियों से भूना, दूसरा शख्स घायल, मचा हड़कंप

Patna News: घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के मसौढ़ी मोड़ की है. मृतक बस चालक की पहचान दुष्यंत कुमार उर्फ चमचम के रूप में की गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Patna Crime News: बेखौफ बदमाशों ने सोमवार (21 अप्रैल) की देर शाम राजधानी पटना में एक बस ड्राइवर को गोलियों से भून दिया. घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के मसौढ़ी मोड़ की है. मृतक बस चालक की पहचान दुष्यंत कुमार उर्फ चमचम के रूप में की गई है. इस घटना में गोली लगने से घायल हुए एक दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

घटना के पीछे का कारण क्या है यह पता नहीं चला है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस पहुंची. घटना रात के 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है. चार से पांच राउंड गोली चलाने की बात सामने आई है. बस पर नीतू-राजा लिखा था. उधर देर शाम हुई इस तरह की घटना से अन्य बस चालकों में दहशत का माहौल है. हालांकि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. दो लोगों की पहचान की गई है.

क्या कहती है पुलिस?

इस पूरे मामले में एसडीपीओ सदर-02 सत्यकाम ने बताया कि शाम में करीब 9 बजे गया-मसौढ़ी मोड़ के पास चार-पांच लोगों ने फायरिंग की. फायरिंग के क्रम में एक बस चालक को गोली लगी. इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है. उनका इलाज चल रहा है. चालक का नाम दुष्यंत कुमार उर्फ चमचम है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है.

बताया जा रहा है कि बस को पटना से बेतिया जाना था. बस में यात्री भी सवार थे. इसी दौरान यह घटना हो गई. अचानक हुई फायरिंग से लोग कुछ समझ भी नहीं पाए कि क्या कुछ हो रहा है. उधर जिस शख्स को पैर में गोली लगी है वह बस का यात्री बताया जा रहा है. हालांकि जांच के बाद आगे बाकी जानकारी मिलेगी कि कैसे क्या कुछ हुआ और इसके पीछे किनका हाथ है. जांच और गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का भी पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Amrit Bharat: बिहार को मिलने जा रही दूसरी 'अमृत भारत' की सौगात, सहरसा से मुंबई जाने में होगी सहूलियत

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget