एक्सप्लोरर

Mahagathbandhan Rally: 'बिहार में बनी थी महागठबंधन तो दिल्ली में लगा था 440 वोल्ट का करंट', ललन सिंह क्या-क्या बोले?

Lalan Singh Purnia Mahagathbandhan Rally: ललन सिंह ने 2024 के चुनाव में 40 में 40 सीट जीतने का दावा किया. इस दौरान यह भी कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है.

पटना: पूर्णिया में शनिवार को आयोजित महागठबंधन की रैली में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा कि नौ अगस्त 2022 को बिहार में नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हुए. जैसे ही यह बिहार में बना तो बीजेपी के जो नेता दिल्ली में बैठे हुए थे उनको 440 वोल्ट का करंट लगा. भागे-भागे अमित शाह पूर्णिया आए थे. रंगभूमि मैदान से ललन सिंह ने केंद्र और बीजेपी को खूब सुनाया.

ललन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लालू-नीतीश के बारे में पता नहीं क्या-क्या बोले. आज भी वो (अमित शाह) आए हैं. वाल्मीकि नगर में उतरने के साथ ही अमित शाह ने कहा है कि नीतीश कुमार को हर तीन महीने में प्रधानमंत्री बनने का सपना आता है. आप देश के गृह मंत्री हैं. नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं आता है. आपको आता है कि कैसे आप 2024 में सड़क पर टहलिएगा. बिहार में जिस दिन महागठबंधन बना उस दिन तय हो गया था कि 40 में 40 सीट महागठबंधन जीतेगी.

'बीजेपी की मुट्ठी में सब कैद'

ललन सिंह ने लोगों से कहा कि इस रैली में वह आग्रह करने आए हैं. आज देश का लोकतंत्र खतरे में है. बीजेपी की मुट्ठी में सब कैद है. देश में लोकतंत्र स्थापित करना है. ललन सिंह ने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि आप इतिहास नहीं जानते हैं, भूगोल नहीं जानते हैं, लेकिन देश बचाना है. सीबीआई, ईडी, चुनाव आयोग सबको कैद कर रखा है. लोकतंत्र का एक चौथा स्तंभ मीडिया था उसके मैनेजमेंट पर उनका कब्जा है. आज लालू के यहां छापा पड़ जाए तो 15 दिन खबर चेलगी. हर दो-दो घंटे पर खबर चलेगी. 

आगे जेडीयू नेता ने कहा कि 81 हजार का कॉर्पोरेट फ्रॉड हुआ है कि नहीं? क्यों नहीं कहते हैं कि जांच कराएंगे. किसका पैसा गया? ये लोगों का पैसा गया है. देश की जनता का पैसा गया है. 18 हजार करोड़ का घाटा एलआईसी को एक दिन में हुआ. सरकार ने कभी चर्चा नहीं की. अमित शाह सपना देखते रहिए. महागठबंधन एकजुट है और रहेगा. 2024 में बीजेपी मुक्त भारत बनेगा.

यह भी पढ़ें- Purnia Rally: पूर्णिया की रैली में बोले लालू- 'हम और नीतीश एक हैं', 2024 में बीजेपी का सफाया निश्चित, रोहिणी के लिए हुए भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget