एक्सप्लोरर

Purnia Rally: पूर्णिया की रैली में बोले लालू- 'हम और नीतीश एक हैं', 2024 में बीजेपी का सफाया निश्चित, रोहिणी के लिए हुए भावुक

Lalu Prasad Yadav Statement: पूर्णिया में महागठबंधन की रैली का शनिवार का आयोजन किया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी समेत बड़े दिग्गज पहुंचे हैं.

पटना: बिहार के पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन की महारैली का आयोजन किया है. इस दौरान बिहार सरकार के सभी नेता मंत्री शामिल हुए. आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस, हम समेत अन्य दलों के नेता ने हुंकार भर रहे हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने भी ऑनलाइन माध्यम से रैली में जान डाल दी. बीजेपी पर हमला करते हुए लालू जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि मुझे जानकर खुशी हुई कि पूर्णिया में लाखों लाख की संख्या में लोग एकजुट हुए हैं. ये प्रमाणित करेगा कि भविष्य में जो लोकसभा का चुनाव होने वाला है, गठबंधन बीजेपी का सफाया करने के लिए तैयार है. हम और नीतीश एक हैं, आगे भी एकजुट रहेंगे. हमें कोई नहीं तोड़ सकता है. बिहार को आगे बढ़ाना है. 

बीजेपी आरएसएस मुखौटा है

आरजेडी सुप्रीमो बोले कि आपको याद होगा कि आठ साल पहले हमने कहा था कि अगले चुनाव में भारत टूटेगा या जुटेगा. आज स्थिति देख रहें हैं कि वो देश को टुकड़े करने में लगे हैं. बीजेपी पार्टी नहीं आरएसएस का मुखौटा है. ये आरक्षण विरोधी संगठन है. इसको मुखौटा के रूप में ही मैं देखता हूं. देश में तानाशाही है. जो आरएसएस चाह रहा वहीं नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. लोकतंत्र की हत्या कर रहे. हम सब एक हो करके इसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. हम एकजुट रहेंगे तो भारत रहेगा. पूर्णिया में जो शंखनाद के लिए एकत्रित हुए हैं उनको मालूम होगा कि बिहार में ही आरएसएस के रथ को रोका था. बिहार जब जब बदलता है तब तक देश के ऊपर इसका असर होता है. का

रोहिणी को लेकर हुए भावुक

आगे कहा कि हम आरएसएस को ही बीजेपी कहते हैं. हम और नीतीश एक हो गए हैं. बीजेपी किसी भी भ्रम में न रहे. गठबंधन एक विचारधारा का है. साल 2024 में जो चुनाव होने वाला है उसमें रिकॉर्ड तोड़ देना है. पहले जो रिकॉर्ड बनाए थे उसे भी तोड़ देना है. मुझे अफसोस हो रहा कि पूर्णिया में मौजूद नहीं हूं. हाल ही में मेरा किडनी ट्रासप्लांट हुआ है. बेटी रोहिणी ने किडनी दी है. उसने इतनी बड़ी कुर्बानी दी है. हम उस बेटी को धन्यवाद देते हैं. उसके कलेजे को लौटा नहीं सकते हैं. आगे कहा कि महागठबंधन हर हाल में एक है और बीजेपी को मात देने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

यह भी पढ़ें- Amit Shah in Bihar: अमित शाह का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- हर तीन साल में आता है PM बनने का सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget