एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'कोई फर्क नहीं पड़ता...', MLA विभा देवी और प्रकाश वीर को मंगनी लाल मंडल का जवाब, RJD से निकाले गए

मंगनी लाल मंडल ने कहा कि 2020 में हमारे 78 विधायक जीतकर आए. उसमें से चार लोग दूसरे के प्रलोभन में आकर इधर-उधर चले गए. अब आज दो विधायक चले गए हैं, तो उससे हमारी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है.

बोधगया में बीते  शुक्रवार को आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में नवादा विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर पीएम मोदी के मंच पर दिखे तो आरजेडी ने उन दोनों पर बड़ा एक्शन ले लिया है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने शुक्रवार को साफ शब्दों में कहा है कि चले गए तो कोई बात नहीं, इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में उन दोनों को टिकट नहीं मिलेगा. हमारा जनाधार है. हम उन सीटों पर दूसरे उम्मीदवार को उतरेंगे.

क्या बोले मंगनी लाल मंडल?

मंगनी लाल मंडल ने कहा कि "2020 में हमारे 78 विधायक जीतकर आए. उसमें से चार लोग दूसरे के प्रलोभन में आकर इधर-उधर चले गए. अब आज दो विधायक चले गए हैं, तो उससे हमारी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. वह लोग चले गए तो चले गए. इससे हमारी पार्टी को कोई दिक्कत नहीं होगी. हमारी पार्टी का जनाधार उन दोनों सीटों पर है. हमने 2020 में इन दोनों को टिकट दिया था, हमारे पार्टी के टिकट पर वे दोनों चुनाव जीतकर आए थे."

मंगनी लाल मंडल ने कहा कि इस बार उन दोनों सीटों पर हमारी पार्टी से दूसरे उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहेंगे और जीतेंगे. उन्होंने नवादा विधायक विभा देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके पति राजबल्लभ यादव बरी हो गए हैं. वह रेप केस में के आरोपी थे और सरकार की ओर से उन्हें बचाया गया है. सरकार की ओर से उनके खिलाफ पक्ष नहीं रखा गया. सरकार ने उनको मैनेज किया यह लोग सरकार को मैनेज किए. इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

बता दें कि नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी आरजेडी की विधायक हैं, लेकिन कुछ महीने से वह पार्टी से दूरी बनाए हुए थी और तेजस्वी यादव पर पैसे मांगने का आरोप लगाई थीं. प्रकाश वीर रजौली के आरजेडी विधायक हैं और वह भी नवादा जिले में ही आते हैं. इससे पहले 2024 में ही आरजेडी के चार विधायक पाला बदलकर एनडीए में चले गए थे.

राजबल्लभ यादव की आरजेडी से दूरी

इनमें संगीता देवी जो अभी बीजेपी की प्रवक्ता बन गई हैं, तो अनंत सिंह की पत्नी मोकामा विधायक नीलम देवी, आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और प्रहलाद यादव एनडीए में शामिल हो गए थे. अब दो और विधायक ने आरजेडी को टाटा बाय-बाय कर दिया है. हालांकि राजबल्लभ यादव के आरजेडी से दूरी के बाद जदयू के पूर्व विधायक रहे कौशल यादव और उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव कुछ महीने पहले ही आरजेडी में शामिल हो गए हैं और ऐसी संभावना है कि पार्टी की ओर से उन्हें टिकट दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: स्टालिन, हेमंत, अखिलेश और प्रियंका गांधी भी पहुंचेंगीं बिहार, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget