एक्सप्लोरर

Madhubani News: मधुबनी में जब कमला नदी से निकले 'महादेव' तो चौंक गए गांव वाले, साक्षात दर्शन के लिए लगी भीड़

Madhubani: प्रतिमा के प्राचीन होने के बारे में जानकारी पुरातात्विक जांच के बाद ही मिल पाएगी. हालांकि प्रथम दृष्टया इस मूर्ति का पुरातात्विक महत्व नहीं लग रहा है.

Madhubani News: मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के रजनपुरा गांव में कमला नदी से जब महादेव की मूर्ति निकली तो हर कोई चौंक गया. मंगलवार (30 अप्रैल) को सफेद रंग की मूर्ति मिली जिसके बाद देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. रजनपुरा गांव हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. ग्रामीण पूजा-अर्चना करने लगे.

अचानक नदी से कैसे मिली महादेव की मूर्ति?

स्थानीय निवासी समीर कुमार मिश्रा ने बताया कि विनोद पासवान के 12 साल का बेटा रूपेश कुमार पासवान हर दिन की तरह अपने कुछ दोस्तों के साथ गाय को चराने लेकर जा रहा था. इसी दौरान उसे नदी में मूर्ति का हाथ दिखा. रूपेश ने दोस्तों की मदद से उसे बाहर निकालना चाहा लेकिन वजनदार होने के कारण मूर्ति टस से मस नहीं हुई. इसके बाद रूपेश अपने पिता को बुलाकर ले गया. लोगों ने किसी तरह मूर्ति को बाहर निकाला. सफेद रंग की संगमरमर की करीब दो फीट की महादेव की मूर्ति देख सभी भौचक्के रह गए.

क्या कहती है पुलिस?

अंधराठाढ़ी थाना प्रभारी ने कहा कि कमला नदी से मूर्ति मिलने की सूचना मिली है. सफेद महादेव की मूर्ति रजनपुरा गांव में कमला नदी से मंगलवार को मिली है. अभी हमने मूर्ति को देखा नहीं है. वहां जाने के बाद अधिक जानकारी दी जा सकती है. हालांकि प्रतिमा के प्राचीन होने के बारे में जानकारी पुरातात्विक जांच के बाद ही मिल पाएगी.

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पुरातत्व विषय के शोधार्थी मुरारी कुमार झा ने कहा कि फोटो से मूर्ति को उन्होंने देखा है. प्रथम दृष्टया इस मूर्ति का पुरातात्विक महत्व नहीं लग रहा है. विस्तृत जानकारी निरीक्षण के बाद ही दी जा सकती है.

मूर्ति निकलने के बाद लोगों ने शुरू कर दी पूजा

उधर लोग कमला नदी से शिव की प्रतिमा निकालकर एक पेड़ के नीचे रखकर उसकी पूजा-अर्चना में जुट गए. ग्रामीणों ने इसे साक्षात शिव की कृपा बताई. हालांकि इस प्रतिमा के चार हाथ में से एक दायां हाथ टूटा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन अगर मूर्ति नहीं ले जाती है तो हम लोग पूजा करेंगे.

यह भी पढ़ें- Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद में महिला समेत 3 की मौत, दो बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर, दो जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget