एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मधुबनी में शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने बताई वारदात के पीछे की बदला वाली कहानी

Madhubani News: मामला नगर थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान प्रगति नगर निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई. वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bihar News: मधुबनी शहर के कोतवाली चौक से पूरब दोमंठा जाने वाली सड़क पर शनिवार को चाकू से गोदकर शिक्षक आलोक कुमार की हत्या कर दी गई. चाकू मारकर ट्रेन पकड़ने गए बदमाश विकास यादव को पुलिस ने स्टेशन से धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपी विकास यादव ने पूछताछ में बताया कि दो वर्ष पूर्व आलोक कुमार के साथ उसका झगड़ा हुआ था. उसी का बदला लेने के लिए आलोक कुमार को मारपीट कर घायल करने के उद्देश्य से उस पर चाकू से हमला किया था, लेकिन उसमें उसकी जान चली गई.

पहले से लगाकर हमला

बताया जाता है कि प्रगति नगर निवासी आलोक कुमार अपने घर से निकल कर कोतवाली चौक से पूरब बारी टोला अपने नए आवास के निर्माण स्थल के लिए सड़क पर पहुंचे ही थे कि कोतवाली चौक से पूरब 10 नंबर रेलवे क्रॉसिंग के पास के निवासी विकास यादव से कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विकास यादव ने चाकू से आलोक यादव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चाकू आलोक के पेट में कई जगह लगी जिससे वह वही पर गिर कर अचेत हो गया. इसे देख कुछ स्थानीय लोग दौड़े और आलोक को उठा कर सदर हॉस्पिटल लाए. जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने आलोक को मृत घोषित कर दिया.

आरोपी स्टेशन से धराया

इधर, आलोक को चाकू मारकर उसे घायल समझकर पुलिस से बचने के लिए आरोपी विकास यादव ट्रेन पकड़ने मधुबनी स्टेशन पहुंच गया. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने लोगों की मदद से विकास यादव की पहचान कर विकास यादव को रेलवे स्टेशन से धर दबोचा. आलोक सीतामढ़ी जिला के पुपरी प्राथमिक विद्यालय में नियोजित शिक्षक के पद पर कार्यरत था. इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी व्याप्त हो गया है. घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है.

घटना को लेकर पुलिस सतर्क

घटना को लेकर नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार विकास यादव ने पूछताछ में बताया की दो वर्ष पूर्व आलोक कुमार के साथ उसका झगड़ा हुआ था. इस दौरान विकास घायल हो कर अस्पताल में भर्ती था. उसी का बदला लेने के लिए उसने आलोक कुमार से मारपीट कर घायल करने के उद्देश्य से उस पर चाकू से हमला किया था. पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है. 

इधर, सूचना पाकर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मामले की छानबीन अपने स्तर से भी शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक आलोक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया. आलोक का पैतृक घर पंडौल थाना के मोहनपुर गांव में पड़ता है. जहां पुलिस की निगरानी में उसका अंतिम संस्कार किया गया.

ये भी पढे़ं: Bihar News: जेडीयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम ने बीजेपी नेताओं पर लगाया भीतरघात का आरोप, किशनगंज सीट पर JDU को मिली हार की हुई समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'
आमिर खान की तीसरी शादी का JDU ने किया समर्थन, नितेश राणे के बयान को बताया 'सड़कछाप'
आमिर खान की तीसरी शादी का JDU ने किया समर्थन, नितेश राणे के बयान को बताया 'सड़कछाप'
VIDEO: बीजेपी प्रत्याशी को रोहिणी आचार्य ने बताया 'जबरिया दूल्हा', पूछा- चुनावी फेरे ले पाएंगे या नहीं?
BJP प्रत्याशी को रोहिणी आचार्य ने बताया 'जबरिया दूल्हा', पूछा- चुनावी फेरे ले पाएंगे या नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget