एक्सप्लोरर

Madhubani News: जेपी नड्डा के कार्यक्रम में आने के दौरान BJP नेता ऋषिकेश राघव पर हमला, 5 लोग जख्मी, जानें पूरा विवाद

BJP Leader Rishikesh Raghav: फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नरहिया ओपी क्षेत्र के नवटोली की घटना है. ओपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि सभी जख्मियों का इलाज चल रहा है. सभी खतरे से बाहर हैं.

मधुबनी: पटना में कैलाशपति मिश्र (Kailashpati Mishra) की 100वीं जयंती में शामिल होने जा रहे मधुबनी जिले के झंझारपुर से बीजेपी जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव (Rishikesh Raghav) पर हमला हो गया. घटना गुरुवार (05 अक्टूबर) सुबह की है. फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नरहिया ओपी क्षेत्र के एनएच-57 से सटे नवटोली में एचपी और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मालिक एवं कर्मियों के बीच हुई में मारपीट में उनको चोट लगी है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होना था. झंझारपुर से बीजेपी के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव सहित दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें फुलपरास अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा) रेफर कर दिया गया है.

क्या है पूरा विवाद?

बताया गया है कि इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप और एचपी पेट्रोल पंप दोनों सटे हुए हैं. ईंधन लेने के लिए जो लोग आते-जाते हैं उनके लिए एक ही रास्ता है. इसको लेकर विवाद होता रहा है. गुरुवार की सुबह 6:30 बजे रास्ते को लेकर दोनों पेट्रोल पंप के मालिक और कर्मियों के बीच विवाद के बाद गाली-गलौज होने लगी. देखते ही देखते दोनों पेट्रोल पंप के सामने सड़क की दूसरी तरफ स्थित तीसरे एक पेट्रोल पंप पर मारपीट हो गई.  

घटना में एक पक्ष से इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मालिक नरहिया ओपी क्षेत्र के नवटोली गांव निवासी अयोधी प्रसाद साह के बेटे ऋषिकेश राघव और वीरेंद्र प्रसाद शाह थे. दूसरे पक्ष से एचपी पेट्रोल पंप के कर्मी फुलपरास थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी बच्चे लाल मंडल के बेटे राघव कृष्णा कुमार, नरहिया ओपी क्षेत्र के साननपट्टी गांव निवासी राम सेवक राम के बेटे रामानंद राम, इसी गांव के रहने वाले जागेश्वर यादव के पुत्र अमरेंद्र कुमार यादव थे. ये सभी घायल हुए हैं.

सभी घायल खतरे से बाहर

इस पूरे मामले में ओपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि सभी जख्मियों का इलाज चल रहा है. सभी खतरे से बाहर हैं. झंझारपुर से बीजेपी जिलाध्यक्ष ऋषिदेव राघव पटना जा रहे थे. इसी दौरान नरहिया ओपी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर उन पर रॉड से हमला कर दिया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Watch: 'नरेंद्र मोदी आएं, चक्कर लगाएं...', जेपी नड्डा पर पलटवार करते हुए अपने अंदाज में क्या बोल गए तेज प्रताप यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget