एक्सप्लोरर

मधुबनी में 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, 1 युवक की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Madhubani Accident News: मधुबनी में दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. रघुनि देहट पंचायत के अमादा और नजीरपुर गांव के पास स्थित नहर पुल के निकट शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब 2 बाइक आपस में टकरा गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

युवक की मौके पर ही मौत
घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के भौआडा महादेव मंदिर के निकट के निवासी 23 वर्षीय कन्हैया ठाकुर स्वर्णकार थे वो स्वर्ण-आभूषण के निर्माण कार्य से जुड़े थे. कन्हैया किसी ग्राहक से मिलने के लिए अपने अपाची बाइक जयनगर जा रहे थे. उसी दौरान राजनगर थाना क्षेत्र के रघुनि देहट पंचायत के अमादा और नजीरपुर गांव के पास स्थित नहर पुल के निकट सामने से एक ग्लैमर बाइक जिस पर तीन लोग सवार थे. उनसे कन्हैया ठाकुर की बाइक की भीषण टक्कर हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कन्हैया ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

3 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
इस दौरान कन्हैया ठाकुर की बाइक पर साथ बैठा युवक विकास मंडल और दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और घायलों को मधुबनी के सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं मृतक कन्हैया के शव को मधुबनी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. घटना की सूचना पाकर राजनगर थाना पुलिस मधुबनी सदर अस्पताल पहुंची. जहां पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जांच में जुट गई. मृतक कन्हैया ठाकुर की अगले साल फरवरी में शादी होने वाली थी. कन्हैया की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: मातृत्व अवकाश लेने वाले शिक्षक और छुट्टी देने वाले हेडमास्टर पर एक्शन, DEO ने किया निलंबित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
Khan Sir News: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget