एक्सप्लोरर

मातृत्व अवकाश लेने वाले शिक्षक और छुट्टी देने वाले हेडमास्टर पर एक्शन, DEO ने किया निलंबित

Vaishali News: वैशाली के एक सरकारी स्कूल के पुरुष शिक्षक ने गर्भवती होने का हवाला देकर मातृत्व अवकाश लिया था. मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने शिक्षक और हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है.

Bihar Male Teacher on Maternity Leave: बिहार के वैशाली में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर मातृत्व अवकाश लेकर स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षक और छुट्टी देने वाले हेडमास्टर पर एक्शन लिया गया है. शिक्षा विभाग ने शिक्षक और हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक और  हेडमास्टर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल में गड़बड़ी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था. जिसमें पाया गया कि हेडमास्टर की आईडी से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर छुट्टी लेने के लेने के लिए मातृत्व इंट्री की गई थी. 

गलत तरीके से अवकाश लेकर शिक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह स्कूल से गैरहाजिर रहे. स्पष्टीकरण में संतोजनक जवाब मिलने पर शिक्षक और हेडमास्टर शत्रुधन कुमार रवि को निलंबित कर दिया गया.

सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट खूब हुआ था वायरल
बता दें कि बिहार में एक पुरुष सरकारी शिक्षक ने मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया था और यह स्वीकृत होने के बाद एक सप्ताह तक छुट्टी पर रहा. यह घटना तब सामने आई जब सरकारी शिक्षकों के लिए छुट्टी का ऑनलाइन आवेदन करने वाले पोर्टल के कुछ उपयोगकर्ताओं ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. शिक्षा विभाग का मजाक बनने पर अधिकारियों ने दावा है कि यह एक 'तकनीकी त्रुटि' थी जिसे ठीक कर लिया जाएगा और इसमें कोई गड़बड़ नहीं है. 

मामले को लेकर वैशाली जिले के महुआ प्रखंड की प्रभारी शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने भी कहा कि यह छुट्टी के आवेदन प्रारूप में गलत प्रविष्टि का मामला है. त्रुटि तकनीकी है और इसे ठीक कर लिया जाएगा.  इसी जिले के एक स्कूल में शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह तैनात हैं जिनसे जुड़ा यह मामला है. अर्चना कुमारी ने यह स्वीकारा कि केवल महिलाओं को मातृत्व अवकाश दिया जाता है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि 'पुरुषों को भी अपने नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए पितृत्व अवकाश मिलता है. मामले के बाद कुछ शिक्षकों ने शिकायत की थी कि उन्होंने आकस्मिक अवकाश के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके अर्जित अवकाश काट लिए गए. 

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार इतिहास बन गए हैं…’, BPSC विरोध-प्रदर्शन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget