एक्सप्लोरर

Bihar News: मधेपुरा में सोए हुए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर घटना को अंजाम देने का लगाया आरोप

Madhepura News: मामला चौसा थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित धरहरा टोला निवासी 70 वर्षीय दीपनारायण सिंह के रूप में हुई है.

मधेपुरा: जिले में आपसी भूमि विवाद में एक 70 वर्षीय व्यक्ति की सोए हुए अवस्था में गोली मारकर हत्या (Madhepura News) कर दी गई. मामला चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित धरहरा टोला का है. बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने 70 वर्षीय दीपनारायण सिंह नामक व्यक्ति की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी.  वहीं, परिजनों के अनुसार भूमि विवाद में बुजुर्ग दीपनारायण सिंह की गोली मार कर हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया.

भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी से हुई थी कहासुनी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक दीपनारायण सिंह और पड़ोस में रहने वाले सुभाष सिंह के बीच करीब दो वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर पूर्व में भी चौसा थाना में मामला दर्ज कराया गया था. वहीं, बीते 14 सितंबर को भी दोनों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी, जिसमें सुभाष सिंह के गुर्गों ने दीपनारायण सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी. वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा- पुलिस

बहरहाल, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल हो गया है. वहीं, इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज के नवपदस्थापित एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई है. अभी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. आवेदन प्राप्त होते ही उचित कार्रवाई की जाएगी. साथ ही घटना में शामिल दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar पर क्या 'इंडिया' को नहीं है भरोसा? चिराग ने बताई बड़ी वजह, कहा- निश्चित तौर पर इस गठबंधन से भी अलग होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget