एक्सप्लोरर

Nitish Kumar पर क्या 'इंडिया' को नहीं है भरोसा? चिराग ने बताई बड़ी वजह, कहा- निश्चित तौर पर इस गठबंधन से भी अलग होंगे

Chirag Paswan Statement: चिराग पासवान रविवार को प्रयागराज पहुंचे हुए थे. मीडिया से बात करते हुए इस दौरान उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन और सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के गठजोड़ को विरोधाभासी बताते हुए रविवार को प्रयागराज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर सभी गठबंधनों को धोखा देने का आरोप लगाया. पासवान ने कहा कि यही वजह है कि विपक्ष दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ (India Alliance) अब तक नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं कर पाया है. यदि नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होती तो वह निश्चित तौर पर इस गठबंधन से भी अलग होंगे. नीतीश कुमार जिस आक्रामक ढंग से इस गठबंधन को एकसूत्र में बांधने का प्रयास कर रहे थे, वह सक्रियता अब नहीं दिखती.

'सीएम नीतीश ने एनडीए, महागठबंधन सभी को धोखा दिया'

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के शासन में जंगलराज शब्द नीतीश कुमार द्वारा दिया हुआ है. ये दोनों नेता एक दूसरे के विरोध की राजनीति करते रहे हैं. आज केवल सत्ता के लालच में ये दोनों एक दूसरे के साथ आए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए, महागठबंधन सभी को धोखा दिया. यही वजह है कि विपक्षी दलों का तथाकथित गठबंधन ‘इंडिया’ भी इन पर (नीतीश कुमार) विश्वास नहीं करता. अभी तक इसलिए इन्हें संयोजक तक की जिम्मेदारी नहीं दी गई है, जबकि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के साथ इस गठबंधन में आए थे.

चिराग पासवान पहुंचे थे प्रयागराज

कौशांबी में घटित घटना पर एलजेपी आर प्रमुख ने कहा कि जिस तरह से यह घटना घटी है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार से उम्मीद करते हैं कि इस घटना की जल्द से जल्द जांच करा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना घटें. वहीं, चिराग पासवान, कौशांबी में संदीपन घाट पर हाल में एक दलित परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे. उन्होंने प्रयागराज हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में ये सब टिप्पणी की.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: CM नीतीश की 'PM ब्रांडिंग' से शुरू हुई  JDU की दिल्ली सियासत! इंडिया गठबंधन की राह आसान नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget