एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: मनीष कश्यप की तरह पवन सिंह लेंगे यू-टर्न? 'पावरस्टार' ने कहा- 'मनोज तिवारी से...'

Pawan Singh News: पवन सिंह ने चुनाव लड़ने पर अपना रुख साफ कर दिया है. काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं. पावरस्टार की प्रतिक्रिया पढ़िए.

Pawan Singh: यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार (25 अप्रैल) को बीजेपी में शामिल हो गए और इसके साथ ही यह साफ हो गया कि वह अब पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे. वह यहां से निर्दलीय लड़ने वाले थे लेकिन मनोज तिवारी ने उन्हें मना लिया. अब नजर भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह पर है. मनोज तिवारी ने हाल ही में मीडिया को दिए बयान में कहा था कि वह पवन सिंह से बात करेंगे. मनाने की कोशिश करेंगे. पवन सिंह रास्ता भटक गए हैं. ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या पवन सिंह यू-टर्न लेंगे?

इस पूरे मामले में खुद पवन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. बीते बुधवार (24 अप्रैल) को उन्होंने इस पर अपना रुख साफ कर दिया. पवन सिंह ने कहा है कि मनोज तिवारी उनके बड़े भाई की तरह हैं. इंडस्ट्री के उनका सहयोग उन्हें हमेशा मिलता रहा है, लेकिन पिछले लंबे समय से वे मनोज तिवारी से संपर्क में नहीं हैं और काफी दिनों से बातचीत भी नहीं हुई है.

'काराकाट से पीछे हटने का सवाल नहीं'

पवन सिंह ने कहा कि जहां तक काराकाट से चुनाव लड़ने की बात है तो मैंने अपनी मां को वचन दिया है. मां के वचन के सामने अन्य कोई बात सामने नहीं आ सकती. पवन सिंह ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा है कि उनकी मां ने काराकाट की जनता की सेवा के लिए उन्हें सौंपा है. ऐसे में पीछे हटने का सवाल ही नहीं है.

काराकाट सीट से मैदान में हैं कई दिग्गज

बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं. दूसरी ओर भाकपा माले से राजाराम सिंह उतरे हैं. उन्हें राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का समर्थन है. इन दो दिग्गजों के बीच भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. देखना होगा कि मनीष कश्यप की तरह क्या पवन सिंह को मनोज तिवारी मना पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें- Manish Kashyap: बीजेपी में जाते ही लालू परिवार पर भड़के मनीष कश्यप, बता दिया आगे का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget