एक्सप्लोरर

Manish Kashyap: बीजेपी में जाते ही लालू परिवार पर भड़के मनीष कश्यप, बता दिया आगे का प्लान

Manish Kashyap Joins BJP: मनीश कश्यप ने कहा कि मैं जब जेल में था तो मेरे लिए मेरी मां लड़ रही थी. मेरी मां का साथ कौन-कौन दिया ये मेरी मां को पता है. अब बिहार को मजबूत करेंगे.

Manish Kashyap News: बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने गुरुवार (25 अप्रैल) को दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ले ली. इस दौरान मौके पर मनीष कश्यप की मां, सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और बीजेपी के कई नेता उपस्थित रहे. बीजेपी में शामिल होते ही मनीष कश्यप ने ना सिर्फ आगे की रणनीति बताई बल्कि लालू परिवार (Lalu Family) पर जमकर हमला किया. उन्होंने कारण भी बताया कि वह बीजेपी में क्यों शामिल हुए हैं.

बीजेपी कार्यालय में मनीष कश्यप ने कहा, "मैं जब जेल में था तो मेरे लिए मेरी मां लड़ रही थी. मेरी मां का साथ कौन-कौन दिया ये मेरी मां को पता है. मेरी मां ने कहा कि मनोज तिवारी भैया की बात नहीं काटनी है. मेरी मां नरेंद्र मोदी जी की पहले से फैन है. नरेंद्र मोदी जी का वीडियो मां हमेशा देखती रहती है. मां ने कहा कि मनीष मैं तुमको मोदी जी के हाथों में सौंपती हूं. तुम जाओ और देश को मजबूत करो. राष्ट्र विरोधी जो लोग हैं उनको तुम देश के सामने लाओ. मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं क्या कहूं."

लालू परिवार पर मनीष कश्यप ने क्या कहा?

बीजेपी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मनीष कश्यप ने कहा, "कल (24 अप्रैल) मनोज तिवारी के साथ बिहार से हम लोग दिल्ली आए. उन लोगों की वजह से मैं जेल से निकल पाया. जिंदगी का बुरा दिन खत्म हो पाया. बिहार को मजबूत करना है. लालू परिवार ने बिहार को लूट कर बर्बाद किया है, इसलिए मैंने बीजेपी को ज्वाइन किया है." आगे का प्लान बताते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि अब बीजेपी के साथ मिलकर वह बिहार को मजबूत करेंगे.

बता दें कि मनीष कश्यप इस बार पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. लोगों के बीच वह जा भी रहे थे. यहां से बीजेपी के वर्तमान सांसद संजय जायसवाल मैदान में हैं. अब उनके लिए राहत की खबर है कि जो भी वोट का नुकसान मनीष कश्यप के कारण होने की संभावना थी वह खत्म हो गई है.

यह भी पढ़ें- Manish Kashyap: बीजेपी में शामिल हुए मनीष कश्यप, जानें यूट्यूबर से नेता तक का सफर कैसा रहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget