एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'अगला प्रधानमंत्री बिहार से हो', RJD ने खुलकर दिया बयान, कहा- नीतीश कुमार में सारे गुण

Bihar CM Nitish Kumar: आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में नीतीश को पीएम बनाने की मांग की है. कहा कि पहले राष्ट्रपति देश के बिहार से ही बने थे. अब पीएम भी बिहार से बने.

पटना: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का वक्त नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को महागठबंधन के नेता पीएम पद के लिए सारे गुण देखते हैं. कई बार नीतीश कुमार के समर्थन में नारा लग चुका है. हालांकि नीतीश कुमार यह कह चुके हैं कि उनकी कोई इच्छा नहीं है. अब शुक्रवार (29 सितंबर) को एक बार फिर आरजेडी नेता ने बयान दिया है कि अगला पीएम बिहार से हो, नीतीश कुमार में पीएम बनने के सारे गुण हैं. नीतीश पीएम बनें आरजेडी यह चाहती है.

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि हर बिहारी चाहता है नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें. पहले राष्ट्रपति देश के बिहार से ही बने थे. अब पीएम भी बिहार से बने. यह आरजेडी समेत पूरा बिहार चाहता है. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश गुरुवार की शाम फुलवारी शरीफ दरगाह पहुंचे थे. मौलवी ने उनके पीएम बनने की दुआ मांगी थी. इस पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है. पूरा बिहार यह चाहता है.

क्या नीतीश कुमार एनडीए में जा रहे?

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह फिर से पलटी मार सकते हैं. इस पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में नहीं जा रहे. डर से बीजेपी अफवाह उड़वा रही है.

मोतिहारी में हुई घटना को देख रही पार्टी

मोतिहारी में गुरुवार को आरजेडी के सम्मेलन में कुर्सी चली थी और मारपीट हुई थी. दो नेताओं के समर्थकों के बीच यह झड़प हुई थी. कार्यक्रम के मंच पर आगे बैठने को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते मारपीट की नौबत आ गई. इस पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जो हुआ उसकी जांच होगी. किस परिस्थिति में यह नौबत आ गई, यह पार्टी देख रही है. उस हिसाब से निर्णय होगा.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'जो खिदमत बिहारवासियों को मिली वो देश को मिले', CM नीतीश पहुंचे दरगाह, मांगी गई PM बनने की दुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget