एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: 'जो खिदमत बिहारवासियों को मिली वो देश को मिले', CM नीतीश पहुंचे दरगाह, मांगी गई PM बनने की दुआ

Lok Sabha Elections 2024: सीएम नीतीश कुमार ने फुलवारी शरीफ स्थित हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की. राज्य में अमन चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एनडीए से अलग होने के बाद लगातार देश की सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के अभियान में जुटे और सफल भी हुए. विपक्षी एकता की पटना से शुरुआत हुई और अब तक कई बैठकें हो गईं. नीतीश कुमार ने कई बार अपने बयान में कहा कि मुझे प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है. मुझे सभी को एकजुट करके बीजेपी को परास्त करना है, लेकिन जेडीयू के कार्यकर्ता और नेता चाहते हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें. कई बार पीएम मैटेरियल बताया जा चुका है. नारे लग चुके हैं. इन सबके बीच अब प्रधानमंत्री बनने के लिए दुआ मांगी जाने लगी है.

दरअसल, गुरुवार (28 सितंबर) को सीएम नीतीश कुमार ने फुलवारी शरीफ स्थित हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की और राज्य में अमन चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी. मुख्यमंत्री के साथ राज्य के वित्त मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे. दोनों ने दरगाह पर चादरपोशी की. इसके बाद नीतीश कुमार और विजय चौधरी ने दुआ मांगी. पास में खड़े मौलवी ने दुआ में कहा, "जो खिदमत बिहारवासियों को मिली है वो पूरे भारत को मिले. आपकी तवज्जो से जो सूबे का 18 साल से वजीर ए आला रह सकता है वह आपकी तवज्जो से भारत का वजीर ए आजम बन जाए."

Nitish Kumar: 'जो खिदमत बिहारवासियों को मिली वो देश को मिले', CM नीतीश पहुंचे दरगाह, मांगी गई PM बनने की दुआ

हर साल पहुंचते हैं सीएम नीतीश कुमार

हालांकि मुख्यमंत्री ने मीडिया में कोई बयान नहीं दिया, लेकिन मुख्यमंत्री को खासकर बुलाने वाले फुलवारी शरीफ के नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि उर्स मुबारक के मौके पर यहां हर वर्ष मेला लगता है. चादरपोशी होती है. हर वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यहां पहुंचते हैं. आफताब आलम ने कहा कि बिहार में अमन चैन हो इसके लिए दुआ पढ़ी गई. साथ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दुआ पढ़ी गई कि वो आगे चलकर भारत के प्रधानमंत्री बनें. सबने दुआ पढ़ने के बाद आमीन कहा.

Nitish Kumar: 'जो खिदमत बिहारवासियों को मिली वो देश को मिले', CM नीतीश पहुंचे दरगाह, मांगी गई PM बनने की दुआ

बता दें कि आफताब आलम जेडीयू के पुराने कार्यकर्ता हैं. नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग करते रहे हैं. पिछले वर्ष उर्स के मौके पर इन्होंने ही एक पोस्टर बनाया था जिसमें लोकसभा की तस्वीर थी और उस पोस्टर में नीतीश कुमार की बोल्ड तस्वीर थी. कयास लग रहे थे कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद से लगातार नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग कार्यकर्ता कर रहे हैं. अभी हाल ही में जेडीयू प्रदेश कार्यालय के गेट पर भी नीतीश कुमार को अगला प्रधानमंत्री के रूप में पोस्टर के जरिए प्रमोट किया गया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी का ललन सिंह से सीधा-सीधा सवाल, चेतावनी भी दी, कहा- 'भाषा की मर्यादा खो रहे हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget