एक्सप्लोरर

Bihar: औरंगाबाद में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी रामविलास पासवान की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस बल तैनात

Bihar News: औरंगाबाद जिले के महावर गांव में रामविलास पासवान की प्रतिमा तोड़े जाने को पार्टी नेताओं ने निंदनीय बताया है. पुलिस को सात दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है.

Bihar Latest News: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल के महावर गांव में बुधवार को असामाजिक तत्वों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और वो हंगामा करने लगे. मामले की जानकारी मिलने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कई बड़े नेता भी गांव में पहुंचे. उन्होंने घटना में संलिप्त असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर कठोर दंड दिए जाने की मांग की.

गांव में पुलिस बल की तैनाती
इस मामले में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने बताया कि प्रतिमा का अनावरण 27 अगस्त 2021 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा किया गया था. प्रतिमा अनावरण के बाद आस-पास के गांवों में सामाजिक समरसता एवं सद्भाव की भावना बनी. लेकिन ऐसे शख्सियत जिन्हें कई प्रधानमंत्री के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त है उनकी प्रतिमा को तोड़ा गया वो काफी निंदनीय है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरी सख्ती से मामले की जांच करने का अनुरोध किया है. 

जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि अगर सात दिनों के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो जिलेभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई हैं.

‘दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा’
वहीं स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रतिमा तोड़े जाने की खबर मिलते ही दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज भी दल-बल के साथ पहुंचे. उन्होंने घटना का जायजा लेते हुए मामले को शांत करवाया. एसडीपीओ ने बताया कि टावर डंपिंग के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है. वहीं एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले को निष्पादित कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: बिहार के स्कूलों में मिड-डे मील को लेकर ACS सिद्धार्थ ने शिक्षकों को दी अहम जिम्मेदारी, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget