एक्सप्लोरर

बिहार के स्कूलों में मिड-डे मील को लेकर ACS सिद्धार्थ ने शिक्षकों को दी अहम जिम्मेदारी, जानें पूरी डिटेल

Bihar Education Department: बिहार में मिड-डे मील योजना की पारदर्शिता और गुणवत्ता के लिए सख्त आदेश जारी किए गए हैं. स्कूलों के हेडमास्टर और शिक्षकों को इसका सख्ती से पालन करना होगा.

Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में संचालित मिड-डे मील योजना की पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं. मिड-डे मील को बेहतर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एसीएस डॉ.एस सिद्धार्थ ने बीते बुधवार (05 फरवरी) को पत्र जारी कर सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर स्कूल में मिड-डे मील वितरण के बाद एक प्रमाण पत्र तैयार किया जाए. इसमें मिड-डे मील के मेन्यू और बच्चों की संख्या की जानकारी हो. इस पर स्कूल के हेडमास्टर, प्रधान शिक्षक और स्कूल के अन्य शिक्षकों को हस्ताक्षर करने होंगे.

मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार, रोजाना मिड-डे मील परोसने के बाद हेडमास्टर और स्कूल में उपस्थित शिक्षकों को एक प्रमाण पत्र पर साइन करने होंगे. जिसमें बच्चों के भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति और किसी भी असहमति का ब्योरा देना होगा. प्रमाण पत्र में संबंधित तिथि के मिड-डे मील भोजन की सामग्री बिल के साथ लगातार विद्यालय में संरक्षित रखी जाएगी. 

इन शिक्षकों का माना जाएगा अनुपस्थित

वहीं स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा संचालित मिड-डे मील के संदर्भ में संबंधित विद्यालयों से पूरे माह का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा संबंधित स्वयं सेवी संस्थाओं को भुगतान किया जाएगा. उक्त प्रमाण-पत्र की प्रति सभी विद्यालयों में भी संबंधित तिथि के अनुसार संरक्षित कर रखी जाएगी. यदि किसी तिथि को संचालित मिड-डे मील की गुणवत्ता, मात्रा या बच्चों की संख्या से कोई शिक्षक असहमत है तो अपनी असहमति का कारण भी उक्त प्रमाण-पत्र पर अंकित करेगा. उक्त प्रमाण-पत्र पर उपस्थित सभी शिक्षकों का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा. यदि कोई शिक्षक हस्ताक्षर अंकित नहीं करता है तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा.

आदेश में सख्त निर्देश दिया गया है कि मिड-डे मील योजना से संबंधित प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्रतिदिन तैयार किया जाए ताकि बच्चों को इस योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके. इस प्रमाण पत्र के बिना मिड-डे मील योजना का कोई विपत्र मान्य नहीं होगा. इसे अत्यावश्यक समझा जाए.

यह भी पढ़ें: ‘राजनीति छोड़कर फिल्मी...’, एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर गिरिराज सिंह का अरविंद केजरीवाल पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget