एक्सप्लोरर

Bihar Corona Lockdown Date: बिहार में एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया एलान

नीतीश कुमार ने कहा, लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है. अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है.

पटना: बिहार में कोरोना के मद्देनजर जारी लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. अब बिहार में 1 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है.

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई. लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है. अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है.

एसडीएम समेत और 107 लोगों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार सिंह सहित 107 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 4002 नये मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक संक्रमण से कुल 4549 लोगों की मौत हुई है जबकि 6,76,045 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

पटना एम्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित बिहारशरीफ के एसडीएम संजय कुमार सिंह (52) की रविवार की देर रात्रि करीब पौने एक बजे मौत हो गई. पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 6,89,576 पहुंच गयी है जिनमें से 6,44,335 मरीज ठीक हुए हैं. राज्य में फिलहाल 40,691 मरीज उपचराधीन हैं और रिकवरी दर प्रतिशत 93.44 है. बिहार में रविवार को 1,24,175 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया.

बिहार में ब्लैक फंगस महामारी घोषित

बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नई बीमारी ब्लैक फंगस को राज्य सरकार ने महामारी घोषित किया है. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) व एम्स, पटना के साथ-साथ कई सरकारी और निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस की दवा उपलब्ध कराई गई है.

यह भी पढ़ें-

जीतन राम मांझी की 'अटपटी' मांग, कोरोना से मरने वालों के डेथ सर्टिफिकेट पर भी हो PM मोदी की फोटो

RJD विधायक ने कहा- मुझे भी पप्पू यादव की ही तरह गिरफ्तार कर ले बिहार सरकार, मैं भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने रामबचन राय, JDU में खुशी
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने रामबचन राय, JDU में खुशी
गया में बाला साहेब ठाकरे का बहू स्मिता ने किया पिंडदान, बोलीं- 'मेरा मन...'
गया में बाला साहेब ठाकरे का बहू स्मिता ने किया पिंडदान, बोलीं- 'मेरा मन...'

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget