एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'राष्ट्र के लिए आप धृतराष्ट्र नहीं...', बिहार में बढ़ते क्राइम पर NDA की सहयोगी LJPR भी चिंतित, कह दी बड़ी बात

Arun Bharti: बिहार में बढ़ते अपराध पर सांसद अरुण भारती ने कहा कि अपराध और अपराधियों को लेकर जनता के मन में चिताएं हैं. इन चिंताओं को अपने सहयोगियों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है.

बिहार में इन दिनों क्राइम सिर चढ़ कर बोल रहा है. कोई दिन ऐसा नहीं जब लोगों की हत्याएं, मारपीट और लूट जैसी घटनाएं नहीं हो रही हों. विपक्ष ने तो इसे बड़ा मुद्दा बना ही लिया है. अब एनडीए के सहयोगी दल भी सरकार और बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर रहे हैं. शुक्रवार को एलजेपीआर के सांसद अरुण भारती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म निभाना सही है, लेकिन राष्ट्र के लिए आप धृतराष्ट्र नहीं बन सकते. 
 
ये जनता ही हमें नेता बनाती है- अरुण भारती
 
उन्होंने कहा कि गठबंधन में रहकर अपने सहयोगियों तक आम जनता की बात पहुंचाना गठबंधन धर्म का उल्लंघन नहीं है. ये जनता ही हमें नेता बनाती है. अभी भी बिहार में अपराध और अपराधियों को लेकर जनता के मन में चिताएं है. सांसद अरुण भारती ने बालू कारोबारी की हत्या का हवाला देते हुए कहा, "अपराध और अपराधियों को लेकर बिहार की जनता में चिंताएं हैं. यह समाज ही हमें नेता और नेतृत्व देता है, इसलिए इन चिंताओं को गठबंधन में रहते हुए भी अपने सहयोगियों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है.

सांसद ने क्राइम की घटना पर जताई चिंता
 
सांसद ने कहा कि "जब भी ऐसी घटनाएं होंगी, जनता की मांग को सरकार के सामने रखकर समाधान लाने का काम मेरी पार्टी, मेरे नेता और हम सभी लगातार करेंगे." ये बातें उन्होंने जमुई एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कही. सांसद ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि गठबंधन में रहते हुए भी हम जनता के मुद्दों पर सवाल उठाते रहेंगे. बता दें कि इससे पहले एलजेपीआर सांसद शांभवी चौधरी ने भी बिहार में बढ़ते क्राइम पर सरकार को नसीहत दी थी. 
 

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget