एक्सप्लोरर

वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर चिराग पासवान का तेजस्वी पर करारा हमला, कहा- 'यह पढ़ाई लिखाई...'

चिराग पासवान ने कहा कि जो सही मतदाता होते हैं, वह वोट नहीं डाल पाते हैं. इसलिए यह प्रक्रिया बिल्कुल सही है. जिनको इस प्रक्रिया से दिक्कत हो रही है. उनको पहले से ही डर होने लगा है कि हम हार जाएंगे.

Chirag Paswan News: वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन मामले पर तेजस्वी यादव लगातार एनडीए पर हमला कर रहे हैं और चुनाव आयोग को एनडीए के इशारे पर चलने की बात कह रहे हैं. इसे लेकर लोक जनशक्ति रामविलास पासवान के सुप्रीमो चिराग पासवान ने आरजेडी पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि यह तो जानकारी लेने की चीज है, लेकिन यह पढ़ाई लिखाई का काम है, लेकिन वे और उनकी पार्टी तो पढ़ाई लिखाई से दूर रहती है.

यह प्रक्रिया बिल्कुल सही है- चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट 1950 के तहत यह  प्रोसेस समय-समय पर अपनाया जाता है.  यह होना चाहिए, क्योंकि इससे फर्जी गिरी नहीं होती है. जो मतदाता का निधन हो गया वह भी वोटर लिस्ट में रहते हैं. ऐसे में उनके जगह पर दूसरे लोग वोट देने जाते हैं और जो सही मतदाता होते हैं वह वोट नहीं डाल पाते हैं. इसलिए यह प्रक्रिया बिल्कुल सही है, जिनको इस प्रक्रिया से दिक्कत हो रही है. उनको पहले से ही डर होने लगा है कि हम हार जाएंगे, इसलिए वह पहले से बहाना ढूंढ रहे हैं.

जब नवंबर में रिजल्ट आएगा तो इनको कोई ना कोई बहाना तो मिलना चाहिए. जनता के सामने रखने के लिए. EVM पर तो पहले से यह लोग सवाल उठाते रहे हैं तो अब इनको एक और बहाना मिल गया है. यह लोग चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़कर अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ना चाहते हैं.

वोटरों की समस्या पर तेजस्वी यादव द्वारा उठाया गया सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि जानकारी तो वह ले. उसके लिए जानकारी लेनी जरूरी होती है, इसमें आपको या सभी नेता को तत्परता दिखानी होगी. कौन-कौन से फार्म है, तीन तरह के फॉर्म होते हैं, उसे फॉर्म में दर्शाया गया है कि 2003 के पहले जो मतदाता सूची में थे उनके लिए अलग फॉर्म है, जो नया जुड़ना चाहते हैं. उनके लिए अलग से फार्म है.

उन्होंने तेजस्वी यादव का बगैर नाम लेते हुए कहा कि आप जाकर जानकारी लीजिए और देखिए की क्या है क्या नहीं है. आपके वोटर के लिए कौन सा फॉर्म उपयुक्त है, लेकिन इतना तो ये लोग करेंगे नहीं क्योंकि यह तो पढ़ाई लिखाई का काम है और पढ़ाई लिखाई से तो वे और उनकी पार्टी तो दूर ही रहती है.

तेजस्वी यादव के बयान पर क्या बोले?

वहीं तेजस्वी यादव के दिए गए बयान जो 20 साल में यह लोग किए हैं. वह हम 20 महीने में करके दिखाएंगे. इस पर चिराग पासवान ने कहा कि जितने महीने की बात कर रहे हैं तो यह भूल जाते हैं कि उनके माता-पिता को 15 साल तक बिहार की जनता ने मौका दिया था. उस दौरान इन लोगों ने जिस तरह से बिहार को बर्बाद करने का काम किया, जिसके परिणाम स्वरूप आज भी उस वक्त बिहार से पलायन किए लोग जो कई साल बीत गए, लेकिन आज तक वह वापस नहीं आए. आज भी उनको बिहार से डर लगता है.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: VIP के बाद अब बिहार में नई पार्टी VVIP की एंट्री, जाने किसका बिगड़ेगा खेल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget