एक्सप्लोरर

LIVE VIDEO: बिहार के नालंदा में ट्रेन की बोगी पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था किशोर, जिंदा जलकर मरा, सामने आया वीडियो

Nalanda Train Derail: नालंदा के एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास की घटना है. बुधवार की शाम मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी.

नालंदाः एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की शाम मालगाड़ी की लगभग 12 बोगी बेपटरी हो गई. हादसे में आठ बोगी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद जोरदार आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. काफी संख्या में किशोर और युवक भी थे. इस दौरान मालगाड़ी के गिरे हुए डिब्बे पर भी कुछ लोग चढ़ गए और सेल्फी लेने लगे. ट्रेन के ऊपर बिजली के तार के संपर्क में आने से एक किशोर की मौत हो गई. इसका लाइव वीडियो आया है जिसे देखकर आप सहम उठेंगे.

लाइव वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अचानक तार के संपर्क में आने से आग लगती है और फिर एक तेज आवाज आती है. मृतक किशोर की पहचान कोसियावा गांव निवासी 16 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है. किशोर अभी पढ़ाई करता था. ट्रेन हादसा होने के बाद वह अपने कुछ दोस्तों के साथ सेल्फी लेने के लिए चला गया था. इस घटना में एक युवक बुरी तरह से जख्मी होकर गिर गया. निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- Road Accident in Bihar: हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा लाइन होटल में घुसा, 3 लोगों की मौत, कई जख्मी

घटना के बाद मची भगदड़

इधर, घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. भागने के चक्कर में कई लोग गिर गए. भगदड़ मचने से कुछ लोगों को हल्की चोट भी लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़कर शव को बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

एकंगरसराय थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पुलिस वहां पहुंची थी. कुछ लोग मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे. एक किशोर की मौत हुई है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. एक युवक का पटना में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: अमित शाह और जेपी नड्डा के बिहार दौरे के बाद एक्शन में BJP, अपनी पार्टी के मंत्रियों से कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget