एक्सप्लोरर

Bihar News: अमित शाह और जेपी नड्डा के बिहार दौरे के बाद एक्शन में BJP, अपनी पार्टी के मंत्रियों से कही ये बात

Bihar Politics: मंगलवार को बीजेपी के सहयोग कार्यक्रम में मीडिया को भी जाने से रोक दिया गया. कहा जा रहा है कि बिहार बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से मंत्रियों को निर्देश दिया गया है.

पटनाः 30 और 31 जुलाई को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संयुक्त मोर्चों की बैठक हुई थी. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी पहुंचे थे. उनके जाने के बाद बिहार बीजेपी एक्शन में है. दोनों नेताओं के बिहार दौरे के बाद बैठक में क्या कुछ हुआ यह बीजेपी के नेता खुलकर बताने को तैयार नहीं हैं, लेकिन धीरे-धीरे बात सामने आ रही है. बिहार बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से मंत्रियों को कहा गया है कि सहयोग कार्यक्रम में केवल कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनें, मीडिया में बयानबाजी कर अपना चेहरा चमकाना तत्काल बंद करें. यही कारण है कि बीते मंगलवार को बीजेपी के सहयोग कार्यक्रम में मीडिया को जाने से रोक दिया गया.

हाल के दिनों में जेडीयू और बीजेपी के बीच कई तरह की बयानबाजी शुरू हो गई थी. जेडीयू और बीजेपी के बीच रिश्तों में तल्खी उत्पन्न होने लगी थी. 31 जुलाई की बैठक की समाप्ति के दिन राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद अरुण कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए साफ कहा था कि हमारा जेडीयू के साथ संबंध बहुत अच्छा है. हम 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव साथ साथ लड़ेंगे. वहीं दूसरी ओर बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह की ओर से सख्त निर्देश मिला है कि बैठक में जो भी बातें हुईं वह मीडिया के सामने नहीं लाई जाए. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जेडीयू का बड़ा बयान, नीतीश कुमार की हटी कृपा तो रोड पर आ गए RCP सिंह, पहले साहब-साहब कहते थे

बयानबाजी से करने लगे परहेज

इधर, नीतीश कुमारी की पार्टी जेडीयू भी इस बैठक के बाद मिल रहे बयानों से सबक ले रही है और नेता बयानबाजी से परहेज कर रहे हैं. जेडीयू कोटे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से पूछा गया कि जेपी नड्डा ने कहा है कि क्षेत्रीय पार्टियां जल्द ही समाप्त हो जाएंगी. इस पर उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने ऐसी बात नहीं कही है. हम लोग के बीच ऐसी बात नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें- LNMU Darbhanga की छात्राएं इस प्रोफेसर साहब से परेशान, कहा- सर करते हैं 'गंदी बात', रात में घर आने की करते हैं जिद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget