एक्सप्लोरर

Liquor ban in Bihar: न्यू ईयर में खपाने के लिए पंजाब से रद्दी में छिपाकर लाई जा रही थी दारू, पुलिस ने किया जब्त

ट्रक को रोकने के बाद जब मद्य निषेध विभाग की टीम ने ट्रक की तलाशी ली, तो पाया कि ट्रक में रद्दी के बीच सैकड़ों पेटी शराब रखी हुई है. इसके बाद टीम ने तुरंत पूरे मामले की जानकारी पत्रकार नगर थाने को दी.

पटना: कुछ ही दिनों में ये साल खत्म हो जाएगा. नए साल की शुरुआत होगी. नए साल के स्वागत की अभी से ही तैयारी हो रही है. नए साल में शराबबंदी वाले बिहार में लोग जाम छलका सके, इस बाबत अवैध शराब के धंधेबाजों ने भी शराब स्टॉक करना शुरू कर दिया है. इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आदेशानुसार शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में पंजाब नंबर प्लेट वाली ट्रक से 35 से 40 लाख की शराब जब्त की गई है.

मद्य निषेध विभाग को मिली थी गुप्त सूचना

दरअसल, मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के रास्ते एक ट्रक शराब पंजाब से चली है, जिसकी डिलीवरी राजधानी पटना में होनी है. इसी सूचना के आधार पर पंजाब नंबर एक ट्रक का पीछा मद्य निषेध विभाग की टीम ने राजधानी के फुलवारी से शुरू किया, जिसे न्यू बाईपास के पूर्वी 90 फीट रोड के पास रोक लिया गया. 

बिहारः जब बीवी हुई विधायक फिर डर काहे का! राज बल्लभ यादव ने चेकअप के नाम पर IGIMS में लगाया मजमा, बेफिक्र रहे सुरक्षाकर्मी

ट्रक को रोकने के बाद जब मद्य निषेध विभाग की टीम ने ट्रक की तलाशी ली, तो पाया कि ट्रक में रद्दी के बीच सैकड़ों पेटी शराब रखी हुई है. इसके बाद टीम ने तुरंत पूरे मामले की जानकारी पत्रकार नगर थाने को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पत्रकार नगर थाने की टीम ने ट्रक को थाने लाया और रद्दी के बीच से करीब 500 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की. इसकी कीमत 40 लाख के आसपास आंकी गई है. 

थानाध्यक्ष ने कही ये बात

शराब जब्त करने के साथ ही पुलिस ने इस पूरे मामले में ट्रक चालक सहित खलासी को भी गिरफ्तार किया है, जो पंजाब के रहने वाले हैं. फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि बरामद ट्रक से फिलहाल सैकड़ों कार्टून अवैध शराब की खेप बरामद की गई है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें -

In Pics: बालू कंपनी ब्रॉडसन के शेयर होल्डर का रसूख 'कमाल', बेटे के B'Day लगा दी मंत्रियों-विधायकों की लाइन

मोतिहारीः RJD के पूर्व विधायक को नहीं मिला साइड तो सड़क पर बवाल, इतना पीटा कि युवक का कपड़ा तक फाड़ दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
Embed widget