एक्सप्लोरर

Bihar Bandh: बिहार बंद को तेजस्वी यादव ने बताया सुपर फ्लॉप, लालू बोले- 'BJP के गुंडे-मवाली...'

Bihar Bandh News: तेजस्वी यादव ने भाजपा और एनडीए को एक भी आम आदमी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि भाजपा के लोगों ने सड़कों पर गुंडागर्दी की. संजय यादव ने भी बंद को असफल करार दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर बिहार के दरभंगा में एक मंच से इस्तेमाल किए आपत्तिजनक शब्दों के विरोध में गुरुवार (04 सितंबर) को पांच घंटे तक बिहार बंद रखा गया. बीजेपी की महिला मोर्चा की ओर से इस बंद का आह्वान किया गया था. अब इस पर विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे सुपर फ्लॉप करार दिया. 

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा, "क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है. बीजेपी के गुंडे-मवाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है? शर्मनाक!"

'एक भी आम आदमी का समर्थन नहीं मिला'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपा और एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद सुपर फ्लॉप रहा. भाजपा और एनडीए को एक भी आम आदमी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि भाजपा के लोगों ने सड़कों पर गुंडागर्दी की. महिलाओं और शिक्षकों के साथ बदतमीजी की गई, एम्बुलेंस रोकी गईं, आम नागरिकों को जबरन परेशान किया गया. ये सारी तस्वीरें आज बिहार बंद में देखने को मिलीं, यानी बंद का जो आयोजन प्रधानमंत्री और भाजपा के लोगों ने किया था, उसे बिहार के एक भी नागरिक का समर्थन नहीं मिला."

संजय यादव ने कहा- 'यह दोहरापन अब नहीं चलेगा'

आरजेडी सांसद संजय यादव ने दावा किया कि यह बंद पूरी तरह से असफल रहा और बिहार की जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि राज्य में बीजेपी का कोई अस्तित्व नहीं है. उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि बीजेपी नेता भी मर्यादा का पालन नहीं करते हैं. क्या उनके बयान सनातन के मंत्रोच्चार हैं? अगर उनकी पार्टी का कोई व्यक्ति कुछ कहे तो इसके लिए विपक्ष को दोषी ठहराया जाता है. यह दोहरापन अब नहीं चलेगा.

Input By : आईएएनएस से भी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget