एक्सप्लोरर

Bihar Chunav 2025: एयरपोर्ट, वंदे भारत, नई रेल लाइन, बिहार को फिर बड़ी सौगात देने आ रहे PM मोदी

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा सीमांचल क्षेत्र के लिए खास है. पूर्णिया में प्रधानमंत्री की एक जनसभा भी होगी. इसके जरिए सीमांचल के वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश होगी.

बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है और उससे पहले लगातार प्रधानमंत्री दौरा कर रहे हैं. एक बार फिर पीएम मोदी 15 सितंबर को बिहार दौरा पर आने वाले हैं. बिहार के पूर्णिया हवाई अड्डा को वे उद्घाटन करेंगे. इसके बाद सीमांचल के बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट से उड़ान सेवा की शुरुआत होगी. इसके साथ ही वे राज्य को नई वंदे भारत एक्सप्रेस, नई रेल लाइन आदि कई योजनाओं की सौगात देंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा सीमांचल क्षेत्र के लिए खास है. पूर्णिया में प्रधानमंत्री की एक जनसभा भी होगी. इसके जरिए सीमांचल के वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश होगी ताकि चुनाव में एनडीए को फायदा मिल सके. पूर्णिया में जनसभा होगी लेकिन अररिया, कटिहार और किशनगंज जैसे पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. 

बीजेपी नेता ने सभा स्थल का लिया जायजा

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है तो इसके चलते लगातार बीजेपी से जुड़े नेता तैयारियों को देख रहे हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पूर्णिया पहुंचे थे. पूर्णिया में जहां पीएम मोदी की सभा होनी है उस स्थल का निरीक्षण किया. 

दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए चार जिलों से लाखों की संख्या में आएंगे. प्रधानमंत्री पूर्णिया के एसएसबी कैंप मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहेंगे.

एयरपोर्ट का भी जोरशोर से हो रहा काम

सबसे बड़ी बात है एयरपोर्ट का उद्घाटन होना, इसको लेकर अधिकारी भी अलर्ट मोड में हैं. जोरशोर से काम चल रहा है जो अंतिम चरण में है. लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. अभी कुछ दिन पहले ही एक हाई लेवल बैठक हुई थी. इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे. 

एयरपोर्ट भवन के लिए चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई थी. साथ ही बैठक में पूछा गया था कि कितने दिनों में यह हैंडओवर हो जाएगा. बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने कहा था कि पांच सितंबर तक एयरपोर्ट का काम पूरा हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget