एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav Son: लालू यादव ने पोते का नाम 'इराज' क्यों रखा? जानें इसका धार्मिक कनेक्शन और असल मतलब

Lalu Yadav: लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने 'इराज' रखा है. तेजस्वी और राजश्री ने उसका नाम 'इराज लालू यादव' रखा है.

Lalu Yadav Grandson: आरजेडी प्रमुख लालू यादव के घर बीते मंगलवार को नन्हा मेहमान आया. यानी तेजस्वी यादव बेटी के बाद एक बेटे के पिता भी बन गए. अब से लालू-राबड़ी की बगिया में दो नन्हें फूल खिलखिलाएंगे. पोते की आने की खुशी परिवार के चेहरे पर साफ नजर आ रही है. लालू-तेजस्वी को सीएम नीतीश के साथ-साथ स्ता पक्ष के अन्य नेताओं ने भी बच्चे के आने पर बधाई दी.

लोगों में थी नाम जाने की उत्सुकता

इन सबके बीच लोगों को ये जानने की उत्सुकता थी कि आखिर लालू यादव अपने इस नन्हें पोते का नाम क्या रखेंगे? लोगों का मानना था कि जिस तरह उन्होंने अपनी पोती का नाम धार्मिक आधार पर रखा, उसी तरह अब पोते का नाम भी वैसा ही कुछ होगा. उम्मीद के मुताबिक वही हुआ और जब बुधवार को लालू यादव ने पोस्ट कर पोते का नाम बताया तो लोग वाह-वाह करने लगे. उनके चाहने वालों ने कहा 'क्या सुंदर नाम है.'

दरअसल लालू यादव ने अपने पोता का 'इराज' रखा है, क्योंकि वह मंगलवार को जन्म लिए हैं और मंगलवार बजरंगबली यानी पवन पुत्र का दिन माना जाता है. इराज का मतलब 'पवन का पुत्र' या 'पवन से उत्पन्न' होता है. यही वजह है कि लालू यादव ने अपने पोते का नाम इस धार्मिक आधार पर रखा है.

वहीं इस नाम की एक सुंदरता और है. 'इराज' में तेजस्वी का 'इ' और राजश्री की 'राज' भी आ रहा है. यानी माता पिता के नाम का अक्षर को जोड़कर बन गया 'इराज'. लोगों ने लालू यादव के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, आशा है कि लालू परिवार में ये बच्चा ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा. 

लालू ने एक्स पर बताया पोते का नाम 

बता दें कि लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि "हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने 'इराज' रखा है. तेजस्वी और राजश्री ने उसका नाम 'इराज लालू यादव' रखा है. 'उन्होंने आगे लिखा, 'कात्यायनी का जन्म नवरात्रि की शुभ अष्टमी तिथि को हुआ था और इस नन्हे बालक का जन्म बजरंगबली हनुमान जी के पावन दिन मंगलवार को हुआ है, इसलिए इसका नाम 'इराज' रखा गया है. आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं.'

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap: 'मोदी की रैली में मत जाइएगा', ये मनीष कश्यप को क्या हो गया? BJP विधायकों के बारे में कह दी बड़ी बात

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'

वीडियोज

Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget