एक्सप्लोरर

रोहिणी आचार्य की विरोधियों को चुनौती, लालू यादव की फोटो के साथ लिखा- 'उनमें ये स्वीकार करने का साहस नहीं है कि...'

Rohini Acharya News: सारण लोकसभा सीट से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, उन्होंने शुक्रवार को अमर्यादित भाषा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा.

Rohini Acharya: बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं के बोल बिगड़ रहे हैं. इसको लेकर खूब सियासत भी हो रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सभा में चिराग पासवान को लेकर एक वायरल वीडियो काफी सुर्खियों में रहा. इसके बाद सम्राट चौधरी को लेकर लालू यादव की बेटी सारण से प्रत्याशी रोहिणी आचार्य का बयान भी चर्चा में हैं. वहीं. इस बीच रोहिणी आचार्य ने अमर्यादित भाषा को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट डाली हैं. उन्होंने लिखा है कि 'महिलाओं- मां, बहन, बेटियों को गाली देना. उन पर अमर्यादित टिप्पणी करना बहुत आसान है. विकृत मानसिकता वाले ऐसा अमूमन करते हैं.

रोहिणी आचार्य ने किया ये पोस्ट

रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि 'ऐसे लोग, ऐसी जमात से ताल्लुक रखने वाले पाखंडियों को जब एक औरत आईना दिखाती है तो इन्हें सांप सूंघ जाता है. यही स्थिति सारण के वर्तमान सांसद महोदय के साथ-साथ उनकी उस पूरी मंडली की भी है जिसकी ओछी राजनीति वो करते है, बजाए अपने काम पर वोट मांगे ये तमाम लोग एक औरत-एक बहन, एक बेटी, एक मां को गाली देने अपमानित करने में दिन-रात जुटे हैं. टूरिस्ट बेटी, विदेशी बेटी, किडनी की एवज में टिकट लिया. वगैरह-वगैरह...'

आगे उन्होंने लिखा कि 'मैं पूछती हूं बिहार के साथ- साथ देश की तमाम मां- बहन, बेटियों व हर एक विवेकशील इंसान से कि क्या ये एक बेटी का अपमान नहीं है? क्या ये नारी अस्मिता पर चोट नहीं है? मैं इन लोगों की तरह नहीं हूं. अब मैं नहीं मेरा काम बोलेगा और मेरे लिए बिहार व सारण का आवाम बोलेगा.'

 

रोहिणी आचार्य लिखती हैं कि 'अंत में एक बात और क्या हुआ मेरी उस चुनौती का जिसको स्वीकारने से ये लोग डर कर मौन हो गए? क्यों नहीं स्वीकारते मेरी चुनौती और क्यों नहीं करवा लेते जांच कि मेरे पिता को मैंने नहीं किसी और ने अपनी किडनी दी? मैं जानती हूं. मेरी चुनौती स्वीकारने का साहस उन लोगों में नहीं है. जो झूठ और फरेब के दम पर ही सियासत करते आए हैं और आज भी उसी झूठी - फरेबी परंपरा को बड़ी बेशर्मी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं. एक बेटी की चुनौती स्वीकार नहीं सकते. सच का सामना करने का साहस नहीं तो आओ मेरे पास मांग लो माफी. मैं माफ़ कर दूंगी. माता जानकी की भूमि बिहार की बेटी हूं. दया और क्षमा करने की प्रवृत्ति में व्यवहार व संस्कार में है'

ये भी पढे़ं: Asaduddin Owaisi: किशनगंज में ओवैसी सहित कई AIMIM नेताओं पर मामला दर्ज, देर रात कांग्रेस प्रत्याशी पहुंचे थे थाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget