एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चुनाव से पहले लालू यादव की नई टीम तैयार, सामाजिक समीकरण साधे, दलित और मुस्लिमों को भी बड़ी जिम्मेदारी

Lalu Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरजेडी में हुई नियुक्तियों में सामाजिक समीकरण का खासा ध्यान रखा गया है. इस कवायद से चुनाव में कितना लाभ होगा, यह समय ही बताएगा.

बिहार के आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नई टीम शनिवार को तैयार हो गई. टीम में चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. मुसलमान और दलित समाज को भी जगह मिली है.

बनाए गए चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

इसके अलावा महबूब अली कैसर और उदय नारायण चौधरी भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में एक लालू परिवार (यादव) से, दूसरा सवर्ण (राजपूत) से, तीसरा मुसलमान और चौथा दलित समाज से है. 

अब्दुल बारी सिद्दीकी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाए गए हैं. सुनील कुमार सिंह एक बार फिर पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे. 12 राष्ट्रीय महासचिव और 10 सचिव बनाए गए हैं. राबड़ी देवी और उदय नारायण चौधरी पहले भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे. जगदानंद सिंह और महबूब अली कैसर पहली बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने हैं. 

वहीं जय प्रकाश नारायण यादव, डॉ नीलोहितदास (पूर्व एमए) भोला यादव, ललित कुमार यादव (विधायक), कुमार सर्वजीत (विधायक), सैयद फैसल अली (एमएलसी), अभय सिंह (झारखंड), सुखदेव पासवान, सुशीला मोराले, अनु चाको (केरल), अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, रेनू कुशवाहा महासचिव बनाए गए हैं.

जबकि सचिव में यदुवंश कुमार यादव, लाल रत्नाकर, भारत भूषण मंडल (विधायक), कार्तिकेय कुमार सिंह (एमएलसी), विजय वर्मा (मधेपुरा), संतोष कुमार जयसवाल (दिल्ली), संजय ठाकुर (मुजफ्फरपुर), राजेंद्र राम (पूर्व विधायक), स्वीटी सिमा हेम्ब्रम (पूर्व विधायक), सुरेंद्र राम (विधायक) के नाम शामिल हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए नियुक्तियों में सामाजिक समीकरण का खासा ध्यान रखा गया है.

आरजेडी की स्थिति मजबूत

इस कवायद से चुनाव में कितना लाभ होगा यह समय ही बताएगा, लेकिन आरजेडी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. वहीं महागठबंधन के सीएम फेस तो तेजस्वी यादव पहले से ही हैं. साथ ही वो कोर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष भी हैं. चुनाव से संबंधित हर फैसला लेने के लिये अधिकृत हैं. इस तरह देखा जाए तो विपक्ष के तौर पर आरजेडी की स्थिति इस समय मजबूत नजर आती है, जो 2020 के चुनाव में भी थी. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'शरीर कहीं, आत्मा कहीं...', चिराग के बयान पर JDU फायर, बीजेपी के मंत्री ने हवा को दिया दोष, क्या बोला विपक्ष

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget