एक्सप्लोरर

Lalu Prasad Yadav Patna Visit: लालू यादव कल पहुंचेंगे पटना, उपचुनाव के लिए जारी प्रचार में शामिल होने की है चर्चा

लालू यादव के स्वागत के बाबत तैयारियां जोरों पर हैं. खबर है कि उनके आने की खुशी में पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में छह क्विंटल का लालटेन लगाने की तैयारी है, जिसकी लौ 24 घंटे जलेगी.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) रविवार को पटना पहुंचेंगे. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो बेल मिलने के बाद दिल्ली में बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) के आवास में रह रहे थे. लेकिन उपचुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच वे लगभग तीन सालों के बाद कल एयर इंडिया की फ्लाइट से पटना पहुंचेंगे. मिली जानकारी अनुसार लालू यादव दिल्ली से कल साढ़े चार बजे रवाना होंगे.

कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर

इधर, सालों बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है. लालू यादव के स्वागत के बाबत तैयारियां जोरों पर हैं. खबर है कि उनके आने की खुशी में पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में छह क्विंटल का लालटेन लगाने की तैयारी है, जिसकी लौ 24 घंटे जलेगी. इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है. बता दें कि कल लालू यादव पटना पहुंचेंगे, जिसके बाद वे सोमवार को पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे.

जगदानंद सिंह ने साधी चुप्पी

इधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. हालांकि, पार्टी प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि सालों बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आने को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. बता दें कि उपचुनाव का शोर के बीच में आ रहे लालू प्रसाद के चुनाव प्रचार में शामिल होने की भी चर्चा है. हालांकि, उनके स्वास्थ्य की परिस्थिति को देखते हुए पार्टी नेता और परिजन क्या निर्णय लेंगे ये तो वक्त ही बताएगा.

यह भी पढ़ें -

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर मुकेश सहनी की नजर! कहा- ईमानदारी से काम किया तो निषाद का बेटा भी बन सकता CM

मुकेश सहनी भूले नहीं भुला रहे तेजस्वी की 'गद्दारी', जनसभा के दौरान छलका दर्द, कहा- सावधान रहिएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget