एक्सप्लोरर

'माफिया को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे', अमित शाह के बयान पर लालू यादव ने दिया ये जवाब, भड़की BJP

Lalu Prasad Yadav: पटना के पालीगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि माफिया को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे. इस पर लालू ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने सोमवार (11 मार्च) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के एक बयान पर तंज कसा. महागठबंधन के विधान परिषद उम्मीदवारों का नामांकन कराने के लिए लालू यादव विधानमंडल पहुंचे थे. यहां से निकलने के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बयान दिया.

हाल ही में पटना के पालीगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि माफिया को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे. इस पर लालू यादव ने कहा, "अमित शाह एक बार लिफ्ट में फंसे थे न... फिर फसेंगे." बता दें कि अमित शाह 2015 में जब एक बार पटना आए थे तो गेस्ट हाउस के लिफ्ट में फंस गए थे. उस वक्त लालू ने कहा था, "इतना मोटा आदमी को लिफ्ट में घुसना ही नहीं चाहिए, बिहार का लिफ्ट छोटा-छोटा है."

सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

लालू यादव की इस टिप्पणी पर बीजेपी भड़क गई. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर हमला बोला. कहा कि लालू यादव ने कभी गंभीर बात नहीं कही. अमित शाह ने माफिया को संदेश दिया है. अपराधी को छोड़ा नहीं जा सकता है. 24 घंटे में रिजल्ट मिल गया है. बता दें कि ईडी ने लालू यादव के करीबी सुभाष यादव को रेत खनन मामले में गिरफ्तार किया है. इसी पर सम्राट चौधरी बोल रहे थे.

वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान की नाराजगी पर सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है. सब से समझौते की बात चल रही है. गठबंधन के साथियों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता बातचीत कर रहे हैं. हमारी पार्टी की इंटरनल बैठक हो रही है.

चिराग ने बीते रविवार को वैशाली में कहा था कि उनका जनता से गठबंधन है. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता का सबसे गठबंधन है. चिराग पासवान  राजनीतिक पार्टी के नेता हैं, स्वाभाविक है जनता से जुड़ेंगे. वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी क्या कहते हैं वो जानें. तेजस्वी यादव ये तो बताएं कि गठबंधन में उनके साथ कौन-कौन रहना चाहता है?

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान को RJD ने दे दिया खुला ऑफर, क्लियर कट बयान आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
Samastipur Murder: गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget