एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान को RJD ने दे दिया खुला ऑफर, क्लियर कट बयान आया

Lok Sabha Elections 2024: आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा है कि तेजस्वी और चिराग हाथ मिला लिए तो बिहार में सभी 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी.

पटना: बिहार की राजनीतिक गलियारों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है. महागठबंधन और एनडीए दोनों ही चिराग को अपने पाले में लाने की कोशिशों में जुटा है. वहीं चिराग पासवान ने फिलहाल पत्ते नहीं खोले हैं. चिराग पासवान को आरजेडी की ओर से ऑफर को लेकर क्लियर कट बयान आने लगा है.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गठबंधन को लेकर कहा है कि यह समय बताएगा. वहीं आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने सोमवार (11 मार्च) को बयान दिया कि चिराग को महागठबंधन में आने पर फैसला लेना चाहिए. उचित सम्मान उन्हें दिया जाएगा. 

एनडीए में चिराग पासवान की अनदेखी- आरजेडी

मुकेश रोशन ने कहा, ''तेजस्वी और चिराग हाथ मिला लिए तो बिहार में सभी 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी, सभी 40 सीटों पर NDA का सूपड़ा साफ हो जाएगा. तेजस्वी के पास बिहार के विकास का विजन है.''

उन्होंने कहा, ''एनडीए में चिराग की अनदेखी हो रही है. जब जरूरत पड़ती है तो बीजेपी चिराग को साथ ले लेती है और काम होने के बाद चिराग को एनडीए से बाहर कर देती है.'' 

इससे पहले रविवार (10 मार्च) को चिराग पासवान ने रविवार को दावा किया कि हर दल उनकी पार्टी को अपने खेमे में रखना चाहता है. 'महागठबंधन' में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और तीन वामपंथी दल शामिल हैं.

छह से अधिक सीट देने को तैयार महागठबंधन

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि चिराग पासवान अगर महागठबंधन में आते हैं तो उन्हें छह से अधिक सीटें दी जा सकती हैं. पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी नेताओं ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि चाचा और भतीजे के बीच झगड़ा एक मसला है और पार्टी चिराग की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें खोने का जोखिम नहीं उठा सकती है. बीजेपी नेता ने साथ ही कहा कि पार्टी पशुपति पारस से भी मुंह नहीं मोड़ना चाहती है.

चिराग पासवान ने दिए ये संकेत

इससे पहले बीते रविवार को वैशाली के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने संकेत दिया कि वह विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और बेहतर पेशकश करने वाले खेमे में शामिल हो सकते हैं.

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में छह सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उन सभी पर जीत हासिल की थी. हालांकि बाद में एलजेपी में बड़ी फूट पड़ गई. चिराग पासवान के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस इस समय एनडीए में शामिल हैं. चिराग अन्य सीटों के साथ हाजीपुर सीट को लेकर अड़े हैं. वहीं पारस ने साफ कर दिया है कि वह हाजीपुर सीट से फिर से चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Expansion: बिहार में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, मंथन के लिए दिल्ली आएंगे BJP के नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget