एक्सप्लोरर

कांग्रेस से दूरी या नीतीश कुमार की मजबूरी? श्री बाबू की जयंती पर लालू हुए 'P' तो मुख्यमंत्री 'A', सामने आई ये वजह

Bihar Politics: कांग्रेस की ओर से प्रदेश कार्यालय में श्रीकृष्ण बाबू की जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. लालू यादव को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था.

पटना: बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के 5 दिन बाद गुरुवार (26 अक्टूबर) को कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय (सदाकत आश्रम) में समारोह मनाया. खास बात यह रही कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने इस जयंती समारोह का उद्घाटन किया. लालू यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित (Present) हुए, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक तरह से अबसेंट (Absent) हो गए. सीएम नीतीश के मौजूद नहीं होने पर बीजेपी के नेता सवाल भी उठा रहे हैं तो वहीं इसकी वजह भी सामने आ गई है.

दरअसल, कांग्रेस के कार्यक्रम में लालू का आना और नीतीश का गायब रहना बिहार की सियासत के लिए यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इसके बारे में उन्हें जानकारी तो नहीं है लेकिन नीतीश कुमार की तबीयत ठीक है. गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल संसाधन विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

कांग्रेस ने कहा- सीएम नीतीश को नहीं किया गया था आमंत्रित

कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए नीतीश कुमार को आमंत्रित ही नहीं किया गया था. सिर्फ लालू प्रसाद यादव को बुलाया गया था क्योंकि श्रीकृष्ण बाबू की जयंती की शुरुआत लालू प्रसाद यादव ने ही अखिलेश प्रसाद से करवाया था. असित नाथ तिवारी ने कहा कि अखिलेश प्रसाद यादव लालू को अपना आदर्श मानते हैं. यही कारण रहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए.

उधर लालू प्रसाद यादव कार्यक्रम में शामिल हुए तो उन्होंने कांग्रेस, कांग्रेस के कार्यालय से लेकर प्रदेश अध्यक्ष को आगे बढ़ाने का सेहरा भी अपने सिर ले लिया. लालू ने अपने भाषण में यह भी बताया कि जिस मैदान में आज कार्यक्रम हो रहा है उस मैदान की स्थिति बदतर थी. उसे हमने ही ठीक कराया था. लालू ने यह भी कहा कि जब हम जेल में थे तो अखिलेश प्रसाद हमसे मिलने आए थे. तब हमने जेल से ही सोनिया गांधी को फोन किया था. उनसे कहा था तभी अखिलेश प्रसाद राज्यसभा सांसद बने थे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस में कहीं दूरी तो नहीं हो रही?

कांग्रेस के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नहीं पहुंचने का कारण जो भी हो लेकिन इसे राजनीतिक पंडित अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं. इसे आने वाले चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. जेडीयू मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतार रही है. पहली लिस्ट में पांच और फिर दूसरी लिस्ट में भी पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. इन सबके बीच सवाल उठ रहा है कि कहीं नीतीश कुमार और कांग्रेस में दूरी तो नहीं हो रही है?

यह भी पढ़ें- Congress Statement: लालू यादव के सामने कांग्रेस नेता ने की अखिलेश सिंह को CM बनाने की मांग, श्रीकृष्ण सिंह से की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget