एक्सप्लोरर

VIDEO: पहले छाता और अब चप्पल! पत्नी संग बाबा हरिहरनाथ पहुंचे लालू, राबड़ी की सैंडल संभालते दिखी महिला पुलिसकर्मी?

Baba Hariharnath Mandir: पूजा करने के लिए जैसे ही लालू-राबड़ी पहुंचे तो इस दौरान खूब नारे भी लगे. कड़ी सुरक्षा के बीच लालू-राबड़ी को पुरोहित ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजा-पाठ कराया.

हाजीपुर: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) इन दिनों पूजा-पाठ में लगे हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही वे गोपालगंज गए थे. थावे मंदिर में जाकर दर्शन किया था. उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी साथ में थीं. अब एक बार फिर सोमवार (4 सितंबर) को लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) संग बाबा हरिहरनाथ (Baba Hariharnath) के दरबार पहुंचे. यहां पूजा-अर्चना की. आशीर्वाद लेकरे देश-प्रदेश में सुख, शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की.

मंदिर परिसर में पूजा करने के लिए जैसे ही लालू-राबड़ी पहुंचे तो इस दौरान खूब नारे भी लगे. कड़ी सुरक्षा के बीच लालू-राबड़ी को पुरोहित ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजा-पाठ कराया. लालू-राबड़ी बाबा ने हरिहरनाथ मंदिर में पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया. इस दौरान मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ थी कि वे झलक लालू की देख पाएं.

इस बार राबड़ी देवी की सैंडल संभाला गया?

इन सबके बीच एक और नजारा दिखा जिसकी चर्चा हो रही है. इस पूजा-पाठ के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी सैंडल संभाल रही है. यह महिला पुलिसकर्मी मंदिर के अंदर भी दिख रही है. माना जा रहा है कि यह राबड़ी-लालू की सुरक्षाकर्मियों में से हो. यह सैंडल भी राबड़ी देवी की ही हो. वीडियो में दिख रहा है कि महिला पुलिसकर्मी सैंडल को हाथ में लेकर जा रही है जबकि उसने खुद जूते पहने हैं. हालांकि वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि सैंडल किसकी है.

गोपालगंज में पूजा के दौरान चर्चा में रहा था छाता

बता दें कि लालू प्रसाद यादव जब गोपालगंज गए थे तो उस वक्त छाता को लेकर विवाद सामने आया था. जब वो गोपालगंज गए थे तो उस वक्त खूब बारिश हो रही थी. डीएसपी उनके साथ छाता लेकर चल रहे थे. इसको लेकर बीजेपी ने खूब हमला बोला था. अब एक बार सैंडल को लेकर चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पर हमला, भड़के सम्राट चौधरी, कहा- बंसी बजा रही है चाचा-भतीजे की सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget