एक्सप्लोरर

भगवान शिव के बाद दूसरे 'शिव' लालू प्रसाद यादव- RJD MLC उर्मिला ठाकुर

Urmila Thakur: उर्मिला ठाकुर ने कहा कि हम गरीब गुरुबा के भगवान शिव हैं तो शिव के बाद एक थे अंबेडकर साहब जो चले गए. उनके बाद कोई दूसरा  शिव भगवान है तो वह लालू प्रसाद यादव है.

MLC Urmila Thakur: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) भगवान हैं. यह बात आरजेडी के कई कार्यकर्ता पहले भी कह चुके हैं, लेकिन अब भगवान भोलेनाथ की तुलना लालू प्रसाद यादव से कर दी गई है. आरजेडी के एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने मुजफ्फरपुर में बीते मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान भगवान भोलेनाथ की व्याख्या की और इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर भगवान शिव के बाद कोई दूसरा शिव है तो वह लालू प्रसाद यादव हैं.

उर्मिला ठाकुर ने लालू यादव को लेकर क्या कहा?

उर्मिला ठाकुर ने अपने भाषण में कहा कि सही मायने में अगर कलयुग का कोई भगवान रहे तो वह बाबा भीमराव अंबेडकर थे, जिन्होंने हमें अधिकार दिया और उसको अमली जामा पहनाने का काम जो किया. उस शख्स का का नाम लालू प्रसाद यादव है, जिनके दरबार में भगवान शिव की तरह सभी लोगों की जगह है. किसी को अपमानित नहीं होना पड़ता है.

उर्मिला ठाकुर ने आगे कहा कि जिस तरह मर्यादा पुरुषोत्तम राम का स्थान आज तक कोई नहीं लिया, भगवान कृष्ण का स्थान कोई नहीं लिया. कबीर का स्थान कोई नहीं ले पाया. उसी तरह बहुत सारे विधायक, मंत्री, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति बने, लेकिन लालू प्रसाद यादव का स्थान ना कोई लिया है और न कोई लेने वाला है. हम लोग गरीब गुरुबा के भगवान शिव हैं तो शिव के बाद एक थे अंबेडकर साहब जो चले गए और और उनके बाद कोई दूसरा  शिव भगवान है तो वह लालू प्रसाद यादव है.

लालू यादव की तुलना भगवान भोलेनाथ से 

वहीं उर्मिला ठाकुर का बयान भगवान शिव के बाद लालू प्रसाद यादव कलयुग में शिव भगवान है इस पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि टिकट लेने के लिए लालू यादव के पास कई लोग चापलूसी कर रहे हैं. पहले तो उन्हें भारत रत्न देने की मांग हो रही थीं. अब यह एमएलसी ने उनकी तुलना भगवान भोलेनाथ से कर दी है, जो यह बेवकूफी तो है ही साथ ही साथ सनातन धर्म का अपमान भी है. अगर लालू भगवान हैं तो उनका मंदिर वह क्यों अपने घरों में नहीं बनवा देते हैं. 

ये भी पढ़ें: 7 जुलाई को जन सुराज जॉइन कर रहे मनीष कश्यप, प्रशांत किशोर को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget