एक्सप्लोरर

7 जुलाई को जन सुराज जॉइन कर रहे मनीष कश्यप, प्रशांत किशोर को लेकर कह दी बड़ी बात

Manish Kashyap: मनीष कश्यप ने कहा कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत प्रशांत किशोर के साथ चलकर नए बिहार के निर्माण में सहभागी बनने का मैंने निर्णय लिया है. 7 जुलाई को जन सुराज से जुड़ रहा हूं.

Manish Kashyap is Joining Jan Suraj: यूट्यूबर मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल होने जा रहे हैं. बुधवार (02 जुलाई, 2025) को एक्स पर प्रशांत किशोर के साथ तस्वीर पोस्ट कर खुद उन्होंने इसकी जानकारी दी. अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि सात जुलाई को वे जन सुराज में शामिल होने जा रहे हैं. अपने पोस्ट में प्रशांत किशोर को लेकर बड़ी बात भी कही है.

मनीष कश्यप ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा है, "जन सुराज के सूत्रधार और बिहार का भविष्य संवारने की दृढ़ इच्छाशक्ति रखने वाले प्रशांत किशोर जी को आज मैंने भारतीय संविधान भेंट किया. मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार में संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों की पुनः स्थापना तभी संभव है, जब बिहारी न केवल बिहार में, बल्कि देश-विदेश में भी सुरक्षित और सम्मानित होंगे. और इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रशांत किशोर जी पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं."

'आइए, मिलकर जन सुराज के साथ नया बिहार बनाएं'

पोस्ट में आगे लिखते हैं, "करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत प्रशांत किशोर जी के साथ चलकर नए बिहार के निर्माण में सहभागी बनने का मैंने निर्णय लिया है. अपने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों से विचार-विमर्श के बाद यह घोषणा करता हूं कि 7 जुलाई को मैं औपचारिक रूप से जन सुराज से जुड़ रहा हूं. इस ऐतिहासिक दिन पर आप सभी शुभचिंतकों को बिहार के सबसे बड़े सभागार- बापू सभागार में सादर आमंत्रित करता हूं. आइए, मिलकर जन सुराज के साथ नया बिहार बनाएं."

हाल ही में बीजेपी से दिया था इस्तीफा

बता दें कि मनीष कश्यप जन सुराज में भले जुड़ने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले वे बीजेपी में थे. पीएमसीएच में उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी जिसके बाद बीजेपी से कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया तो उन्हें तकलीफ पहुंचा. यही कारण है कि उन्होंने बीजेपी से अलग होने का फैसला लिया और पार्टी से इस्तीफा दे दिया. अब देखना होगा कि जन सुराज के लिए वे क्या कुछ करते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार के इस थानेदार ने पूछा- किस जाति के हो… जवाब सुनते ही कूट दिया, थूक भी चटवाया

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget